MNV News

Latest Breaking News

देर रात कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, कई घंटे मशक्कत के बाद अग्निशमन की टीम में आग पर पाया काबू|

 

देर रात कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, कई घंटे मशक्कत के बाद अग्निशमन की टीम में आग पर पाया काबू|

 

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/jyp07DwaMh/

एंकर-भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुजागंज मुख्य बाजार के हडीया पट्टी स्थित एक कपड़े की दुकान में देर रात आग लग गई। वही आग लगने की सूचना पर दुकानदार और आसपास के लोग पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद दुकान का शटर खोला गया। वही आग काफी विकराल रूप ले चौक थी। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा थाना और अग्निशमन विभाग को खबर दी गई।

 

जिसके बाद अग्निशमन की तीन गाड़ियों के द्वारा आग बुझाने का काम शुरू किया गया और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वही स्थानीय वार्ड पार्षद का कहना है कि अशोक अग्रवाल की कपड़े की दुकान थी और आग कैसे लगी है यह भी नहीं पता चल पाया है। वहीं उन्होंने बताया कि पच्चीस लाख रुपए का नुकसान आग लगने के कारण हुआ है।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें