MNV News

Latest Breaking News

अंतिम लीग मैच के विजेता बनी स्थानीय टीम।

अंतिम लीग मैच के विजेता बनी स्थानीय टीम।

अंतरजिला टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच सुपौल और मुरलीगंज के बीच हुआ।

https://fb.watch/jrMwt2f1m2/

मुरलीगंज न्यू टाउन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ है आयोजन।

 

 

शहर के बीएल इन्टर स्कूल मैदान में न्यूटाउन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच में स्थानीय टीम विजयी हुई। बुधवार को आयोजक टीम मुरलीगंज बनाम सुपौल के बीच अंतिम लीग मैच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर सुपौल टीम के कप्तान अजुबा खान ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।

बल्लेबाजी करने उतरी मुरलीगंज टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 225 रन बनाया। जवाब में सुपौल टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट गंवा कर 196 रन बना पाए। इस प्रकार मुरलीगंज ने 29 रन से हरा कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अंतिम लीग मैच में मुरलीगंज टीम के मैन ऑफ द मैच बंटी कुमार घोषित हुए। जो 22 गेंद में 52 रन बनाया। इससे पूर्व अंतिम लीग मैच का उद्घाटन बीडीओ अनिल कुमार ने किया।

मेन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में नपं उपमुख्य पार्षद आनंद कुमार उर्फ श्याम, पार्षद उदय कुमार चौधरी, सुजित कुमार शास्त्री, पूर्णिया विकास ग्रामीण निधि शाखा के प्रतिनिधि बजरंग भगत, पार्षद प्रतिनिधि अमित आर्य का बहुत बड़ा सहयोग, राकेश राज, सुमन कुमार, कमेंट्री अजीत कुमार के द्वारा बिल्कुल निष्पक्षता से गजब का कमेंट्री देखने को मिला स्कोरबोर्ड पे अपनी नजर जमा हुए लोकनाथ से शानदार स्कोर बोर्ड मुरलीगंज पत्रकार संघ के सभी सदस्य संचालक राजेश कुमार उर्फ सिंटू जी सहित दर्जनों खेल प्रसंशक मौजूद रहे। आयोजन समिति के अनुसार गुरूवार को बंगाल और पूर्णिया के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें