MNV News

Latest Breaking News

10 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार|

10 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार|

 

https://fb.watch/jmSWA7Q7TK/

घैलाढ़ थाना व परमानपुर ओपी पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर घैलाढ़ थाना क्षेत्र के पथराहा गांव वार्ड नंबर 9 निवासी जेलु साह के फूस के घर से 10 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार परमानपुर ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिला की एक टेंपो से शराब तस्करी की जा रही है सूचना पाते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए ओपी अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ टेम्पू का पीछा कर टेंपो चालक को पकड़ लिया

जब उसकी तलाशी ली गई तो सीट के तले से दो कार्टून 180ml का नेवी ब्लू प्रीमियम विदेशी शराब मिले। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने टेंपो चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। तो टेंपो चालक अपना नाम बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सालेचक हुसैना वार्ड नंबर 4 निवासी गुड्डू साह बताया जो वर्तमान में सहरसा जिला के गाँधीपथ में रह कर टेंपो चला कर अपना भरण-पोषण करते है जो पथरा गांव वार्ड नंबर 9 से 2 कार्टून अंग्रेजी शराब लेकर सहरसा जा रहे थे ।

उन्हीं के निशानदेही पर घैलाढ़ थाना अध्यक्ष विकास कुमार और परमानपुर ओपी अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापामारी कर पथरा गांव वार्ड नंबर 9 निवासी जेलु साह के टाट फूस वाले घर से 8 कार्टून 180ml के 366 पीस नेवी ब्लू प्रीमियम अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए जैलू साह को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर परमानपुर ओपी पुलिस के साथ संयुक्त छापामारी कर 10 कार्टून नेवी ब्लू प्रीमियम अंग्रेजी शराब कुल 83 लीटर 160ml बरामद किया गया है दोनों तस्कर को शराब अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें