MNV News

Latest Breaking News

डेंटिस्ट के स्टाफ ने ड्रॉवर तोड़कर उड़ाए 9 लाख 9 हजार 620 रुपए ,डॉक्टर ने दर्ज कराई एफआईआर पुलिस ने 6 घंटे के अंदर किया उद्भेदन, किया तीन को गिरफ्तार|

डेंटिस्ट के स्टाफ ने ड्रॉवर तोड़कर उड़ाए 9 लाख 9 हजार 620 रुपए ,डॉक्टर ने दर्ज कराई एफआईआर

पुलिस ने 6 घंटे के अंदर किया उद्भेदन, किया तीन को गिरफ्तार|

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/jmV0-03Nl_/

एंकर-भागलपुर के मुंदीचक में शनिवार की देर रात डेंटिस्ट डॉक्टर कुंदन शाह की खुशी डेंटल क्लीनिक में टेबल का ड्रोवर तोड़कर डॉक्टर का स्टाफ आदित्य कुमार और ड्राइवर संजीत ने मिलकर 909620रुपये लेकर भाग गया।डॉक्टर ने तिलकामांझी थाने में स्टाफ सुमन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, पुलिस ने टीम गठित करते हुए सुमन कुमार आदित्य कुमार और संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही ₹909620 भी बरामद किए हैं घटना तब हुई जब डॉक्टर बासुकीनाथ जाने के रास्ते में थे।सुमन कुमार उनकी क्लीनिक में अक्टूबर 2022 से स्टाफ था और इसकी ड्यूटी 24 घंटे की थी।डॉक्टर ने कहा कि उनके टेबल के ड्रोवर में 909620 रुपए रखे हुए थे साथ ही एटीएम कार्ड और एक फोन रखा हुआ था ,रुपए तीन-चार दिन से पड़े हुए थे व्यस्तता के कारण वह रुपए बैंक में जमा नहीं कर पाए थे सुमन को इसकी जानकारी थी, सुमन ने फोन छोड़ दिया, वहीं पैसे को देख उनके मन में लालच आया और वह पैसे लेकर सीसीटीवी के कनेक्शन को काटते हुए खिड़की के रास्ते रफूचक्कर हो गया।

 


जबकी बासुकीनाथ जाने के लिए डॉक्टर को सुमन ने उन्हें विदा किया उन्होंने रास्ते से मोबाइल एप पर अपने क्लीनिक का सीसीटीवी चेक करना चाहा तो वह बंद था इस पर उन्होंने दूसरे स्टाफ सनी कुमार को फोन कर पूछा, सनी क्लीनिक के अंदर गया तो टेबल का ड्रोवर टूटा हुआ पाया गया और सुमन खुली हुई खिड़की से भाग गया था।डॉक्टर के बासुकीनाथ के लिए निकलने के बाद सुमन ने सन्नी से कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है दवा ला दे उसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया, सुमन सतघरा हबीबपुर का रहने वाला है।

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें