MNV News

Latest Breaking News

बांझपन बना अभिश्राप, महिला के साथ परिवार वाले अक्सर करते हैं पिटाई|

बांझपन बना अभिश्राप, महिला के साथ परिवार वाले अक्सर करते हैं पिटाई|

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/jit97ZnUOZ/

एंकर-भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर एक के रहने वाले आनंद कुमार पत्नी सुनीता के साथ जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के कार्यालय तक जाकर अपनी गुहार लगा रहे हैं।

इन लोगों का आरोप है कि इनकी पत्नी की पिटाई इनके बड़े भाई की पत्नी और मां के द्वारा की गई है। पिटाई खाई महिला का कहना है कि उसकी शादी हुए 12 साल हो गई लेकिन अभी तक कोई बच्चा नहीं होने के कारण ससुराल वाले अक्सर महिला की पिटाई करते हैं। इससे पहले भी इन लोगों के द्वारा पिटाई की गई थी।

जिसकी रिपोर्ट थाने में की गई लेकिन थाने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद आज फिर से ससुराल वालों ने महिला की पिटाई कर दी। जिसके बाद महिला अपने पति के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक के पास अपनी गुहार लगाने पहुंची है और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। वही वरीय पुलिस अधीक्षक ने महिला के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर खाने को जांच करने का आदेश दिया है।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें