MNV News

Latest Breaking News

 2023 में ही शिक्षा विभाग में 3 लाख नौकरी मिलेगी शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव का ऐलान।

2023 में ही शिक्षा विभाग में 3 लाख नौकरी मिलेगी शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव का ऐलान।

एंकर:-वर्ष 2023 में ही शिक्षा विभाग में मिलेगी तीन लाख नौकरी सातवें चरण की शिक्षक नियोजन में मेरा हस्ताक्षर हो गया है और अब केबिनेट में जाने की तैयारी है। वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग तीन लाख नौकरी देगा।

https://fb.watch/iT6si1QSK1/

ये बात सुपौल पहुंचे सूबे के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर यादव ने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि पौने दो लाख नौकरी स्वास्थ्य विभाग देगा। कहा की दस लाख नौकरी के संकल्प में आधे से ज्यादा नौकरी 2023 में ही होने जा रही है। किसी को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।

ये जो सामंतवादी लोग हैं दक्षिण पंथी लोग है और नफरत फ़ैलाने वाले लोग है वो लोग फालतू का इसको हवा दे रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बेरोजगार के लिए हर समय चिंतित है। दरअसल मंत्री जी आगामी 25 तारीख को पूर्णियां में आहूत होने वाली महागठबंधन की रैली की तैयारी को लेकर आज सुपौल पहुंचे।

जहां आयोजित कार्यकर्ता समागम में उन्होंने भाग लिया। जिसके बाद मंत्री प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्णियां की रैली अभूतपूर्व होगी।

 

कहा की नीतीश बाबू के संकल्प को पूरी करने के लिए यह रैली आयोजित की गई है। जिसमे बड़ी संख्यां में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर जिले के तमाम राजद के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट:-=प्रो चंद्रशेखर यादव, शिक्षा मंत्री।

संवाददाता:- चंदन भारती सुपौल बिहार

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें