MNV News

Latest Breaking News

समाधान यात्रा में शारीरिक शिक्षा एवंम स्वास्थ्य अनुदेशक ने वेतन विसंगति सही करने का किया अनुरोध|

समाधान यात्रा में शारीरिक शिक्षा एवंम स्वास्थ्य अनुदेशक ने वेतन विसंगति सही करने का किया अनुरोध|

संवाददाता विभूति सिंह

https://fb.watch/iDta4gz52v/

एंकर-भागलपुर समाधान यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भागलपुर पहुंचे। जहां बिहार स्पिनिंग मिल अलीगंज पहुंचते ही गर्मजोशी से लोगों ने उनका फूल माला व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उसके बाद वह खीरीबांध तीनपुलिया गणेशपुर गांव पहुंचे।

जहां जीविका दीदी के स्टॉल का निरीक्षण करने के दौरान बिहार शारीरिक शिक्षा एवम स्वास्थ्य अनुदेशक भागलपुर टीम द्वारा वेतन विसंगती के बारे में आवेदन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया। मुख्यमंत्री ने बहुत ही ध्यान से उसे पढ़ा और संबंधित पदाधिकारी को आवेदन सौंप दिया।

वहीं शारीरिक शिक्षा एवम स्वास्थ्य अनुदेशक ने बताया की उनका मानदेय सिर्फ़ 8000रुपया रखा गया है जो एक दैनिक मजदूरी से भी कम है साथ ही साथ उनको विद्यालय में आंशिक रूप से रखा गया है इस स्थिति में वो ना तो बच्चों को सही खेल सीखा सकते और ना ही ख़ुद के परिवार का भरण पोषण कर पा रहे हैं।

 

जिसके कारण उनको अपने काम में संतुष्टि नहीं मिल रही है वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगा रहे हैं कि उनको पहले के शारीरिक शिक्षक के तरह ही उनका मानदेय किया जाए साथ ही साथ उनको पूर्णकालिक काम दिया जाए जिससे बच्चों में खेल को लेकर बढ़ावा मिल सके।

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें