MNV News

Latest Breaking News

उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर बरसी रेणु कुशवाहाः कहा- CM से हुए डील में नहीं मिली हिस्सेदारी, इसलिए कर रहें बयानबाजी|

उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर बरसी रेणु कुशवाहाः कहा- CM से हुए डील में नहीं मिली हिस्सेदारी, इसलिए कर रहें बयानबाजी|

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/iy3OacdK8E/

एंकर-भागलपुर लोजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलवार को भागलपुर पहुंची। वह जिले के नवगछिया के कदवा ओपी थाना क्षेत्र में हुए दादा-पोता हत्याकांड को लेकर परिजनों से मिलने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश की महागठबंधन के साथ जो डील उसमें उपेंद्र कुशवाहा को हिस्सा नहीं मिला।

यहीं वजह है कि वह बयानबाजी कर रहें। दरअसल, मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक जन सभा का आयोजन किया गया था। जहां कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा उपेंद्र कुशवाहा पर भी जमकर बरसे वहीं उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर निशाना साधा।

कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ये पहली बार नहीं कर रहे। सीएम के साथ जाने से पहले क्या वह मुख्यमंत्री के स्वभाव से परिचित नहीं थे। उनके और मुख्यमंत्री के बीच क्या डील हुई है जो वह चले गए। कुशवाहा समाज भी उपेंद्र कुशवाहा के चरित्र से परिचित हो गई है। अब तक उनको पार्टी से अलग हो जाना चाहिए। इतनी बेइज्जती सहकर नहीं रहना चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा से कहा उठो पार्थ गांडीव सम्भालो। उन्होंने कहा कि आप उठिए और जनता के बीच दमदार उपस्थिति दिखाइए|

तीन महीने के अंदर हो चुकी है 22 घटनाएं|

खगड़िया के पूर्व सांसद सह लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा ने कहा कि तीन महीने के अंदर करीब 22 घटनाएं हो चुकी है। जिसमें पुलिस नकाम है। वहीं उन्होंने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ पुलिस पैसा वसूली में मस्त हैं। जब तक मामले का उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक लोजपा रूकने वाली नहीं है। यह लड़ाई चलती रहेगी|


अपराधियों का बढ़ा मनोबल वहीं रेणु कुशवाहा ने कहा कि सरकार सिर्फ शराब के पीछे लगी हुई है। अपराधियों के पीछे नहीं। अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। यंहा तक कि नन्हें बच्चे तक को अपराधी नहीं छोड़ रहे हैं। अपराधियों का जो मन होता है वही कर फरार हो जाते हैंअपराधियों और पुलिस के मिलीभगत से होता है काम|

यहां अपराधियों और पुलिस दोनों की मिलीभगत से काम होता है। प्रशासन कमिशन में लगा है, सरकार दारू में लगा है और जनता अपने हाल पर है। वहीं सुरेश भगत ने लोगों से अपील किया है कि आप मुझे साथ दो, हम इस जंगल राज को उखाड़ कर फेंक देंगे। |

वहीं रेणु कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर धावा बोलते हुए कहा- जिसने आज नीतीश को बनाया, उसी से आज बाहर हो गया। आज राजद इंसान हो गया। वह घोटालेबाज नहीं है।

 

थोड़ी ही नैतिकता नीतीश कुमार में यदि बची है तो गद्दी छोड़ दे। हमने हीं नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। आज लालू जी जेल नहीं जा रहे हैं। उनकी पार्टी आज इतनी ईमानदार हो गए हैं कि आपने उससे हाथ मिला लिया और जनता को धोखा दे दिया।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें