MNV News

Latest Breaking News

नगर निगम भागलपुर में स्थाई समिति के सदस्यों को नगर विकास विभाग के उप सचिव ने दिलाया शपथ ग्रहण|

नगर निगम भागलपुर में स्थाई समिति के सदस्यों को नगर विकास विभाग के उप सचिव ने दिलाया शपथ ग्रहण|

संवाददाता विभूति सिंह

https://fb.watch/iraQKEPo9i/

एंकर-भागलपुर नगर निगम में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित महापौर उपमहापौर सहित 7 स्थाई समिति के सदस्यों ने नगर आयुक्त योगेश कुमार सागर उपसचिव की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण किया।

अस्थाई सदस्यों की टीम को नगर विकास विभाग के उप सचिव राहुल वर्मा ने सबों को शपथ ग्रहण कराया ,वही शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात निगम में होने वाले कार्य को लेकर चर्चा हुई ।

वही शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर आयुक्त योगेश कुमार सागर ने बताया कि महापौर उपमहापौर सहित सभी माननीय सदस्यों का विधिवत शपथ ग्रहण हो चुका है जिसके बाद निगम आगे के कार्य पर रुख करेगा उन्होंने कहा कि जल्द ही निगम अपना बजट भी पेश करने जा रहा है|

 

जिसमें स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट की तमाम योजनाओं के तहत कार्य को बढ़ाया जाएगा साथ ही कहा कि जो क्षेत्र पीछे रह गए हैं उन पर विशेष नजर रहेगी मौके पर महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल उप महापौर डॉक्टर सलाउद्दीन हसन वार्ड पार्षद प्रीति शेखर संजय सिन्हा अशरफी बेगम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें