MNV News

Latest Breaking News

शिक्षा की स्थिति बद्तर होने से ग्रामीणों ने विद्यालय में काटा बबाल|

शिक्षा की स्थिति बद्तर होने से ग्रामीणों ने विद्यालय में काटा बबाल|

लोकेशन- इस्माईलपुर,भागलपुर

संवाददाता विभूति सिंह

https://fb.watch/irqpnd4GGI/

एंकर- भागलपुर जिला अन्तर्गत इस्माईलपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ाई शून्य के बराबर हो रही है। इसी बाबत ग्रामीणों ने भागलपुर जिला अधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर इस विद्यालय की स्थिति से अवगत कराया।

इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव रविदास ने कहा कि इस विद्यालय में कुल 1300 छात्र छात्राएँ नामांकित हैं और शिक्षक केवल 8 ऐसे में गुणवत्ता पूर्ण पठन पाठन असंभव है।

सरकारी अनुपात के अनुसार यहाँ 32 शिक्षक होने चाहिए तभी शिक्षा में सुधार होगी। उन्हौने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी को मैनें शिक्षकों की कमी को लेकर आवेदन दी थी परंतु अभी तक कुछ भी नहीं हो पाया।

वहीं हमारे संवाददाता ने मिड डे मील का भी जायजा लिया तो देखा कि बच्चों के लिए भोजन गैस सिलेंडर के वजाय कोयले पर बन रही थी। शिक्षा के बदहाल स्थिति को लेकर इस्माईलपुर प्रखंड के तमाम ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।

 

 

बाइट- ब्रह्मदेव रविदास, प्रधानाध्यापक
बाइट- अनिल पोद्दार, समाजसेवी
बाइट- मनोज साह, विद्यालय अध्यक्ष
बाइट- कैलाश मंडल, प्रखंड अध्यक्ष लोजपा

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें