MNV News

Latest Breaking News

अशोक कुमार यादव घैलाढ़ मंडल के मंडल संयोजक मनोनीत|

अशोक कुमार यादव घैलाढ़ मंडल के मंडल संयोजक मनोनीत|

   

मधेपुरा/ घैलाढ़ : भारतीय जनता पार्टी घैलाढ़ मंडल का मंडल बैठक झिटकिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव के अध्यक्षता में निज आवास पर सम्पन्न हुआ I बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के मधेपुरा जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार, घैलाढ़ मंडल प्रभारी दीपक कुमार एवं महामंत्री जटाशंकर कुमार शामिल हुए I

https://fb.watch/ipQSEK4YSQ/
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करना होगा I तभी जाकर मधेपुरा लोकसभा में कमल खिलेगा और प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत होगें I मोदी जी के मूल मंत्र, सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास से आज पूरे भारत चहुमुखी विकास कर रहा है I

बैठक में मंडल कमिटी, शक्ति केन्द्र कमिटी, बूथ कमिटी और विभिन्न प्रकार के प्रमुख कार्यों को गति देने के लिए झिटकीया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव को मंडल संयोजक की दायित्व प्रदान की गई I साथ ही जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने मंडल संयोजक को निर्देश दिये कि मंडल कमिटी, बूथ कमिटी, शक्ति केन्द्र आदि कमिटी का गठन ससमय कर लें I

मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि किसानों की समस्या, यूरिया कालाबजारी, किसानों का बिजली कनैक्शन अविलंब दिलाने एवं सड़क, अस्पताल ,अंचल ,प्रखण्ड में में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा I साथ ही लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाकर केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ,जन कल्याण कारी योजनाओं के लाभार्थी से सम्पर्क किया जाएगा I

 

बैठक में अजय यादव , राम कुमार, अभय कुमार उर्फ अनमोल यादव, मनोज कुमार, अशोक प्रसाद (महात्मा जी), अरविंद यादव, चन्द किशोर यादव, प्रो. शिव नंदन यादव, रौशन कुमार रस्तोगी, चंदेश्वरी आजाद, देव मोहन नेहरू, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार, मिश्री लाल यादव, प्रभु प्रकाश, सनोज कुमार, विजेंद्र यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया I

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें