MNV News

Latest Breaking News

सीएसपी संचालक पर अवैध तरीके से रुपए की निकासी करने का आरोप,पीड़ित ने थाने में की शिकायत|

सीएसपी संचालक पर अवैध तरीके से रुपए की निकासी करने का आरोप,पीड़ित ने थाने में की शिकायत|

 

मधेपुरा/ घैलाढ़: घैलाढ़ थाना क्षेत्र के झिटकिया पंचायत के महुआ वार्ड नंबर 4 निवासी दयानंद यादव की पत्नी ब्यूटी देवी ने सीएसपी संचालक मणिकांत चौधरी उर्फ बैजू पर अवैध तरीके से पैसे की निकासी किये जाने का आरोप लगाया है।

https://fb.watch/i90habPS0P/

 

जिसका मामला प्रकाश में आया है पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत घैलाढ़ थाना में की है। पीड़िता ने बताया कि स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक मणिकांत चौधरी उर्फ बैजू के पास 10 जनवरी को दोपहर 3 बजे दिन में 6700 रुपए की निकासी के लिए गई थी। जहां सीएसपी संचालक की पत्नी ने मेरे अंगूठे का निशान लिया।

अंगूठे के निशान लेने के बाद जब मैंने रुपए की मांग की तो उसके पत्नी के द्वारा बताया गया कि रुपए फंस गया है, सिग्नल आने पर निकाल कर रखेंगे। इसके बाद 13 जनवरी को रुपए मांगने गई तो बोली कि पासबुक अपडेट करा कर दीजिए, उसके बाद रुपया दे दूंगी। जब 16 जनवरी को पासबुक अपडेट कराकर पुनः बैजू के पास ग्राहक सेवा केंद्र पर गई तो उसके द्वारा बोला गया कि मैं आपके खाते से रुपया का निकासी नहीं किया हूं।

जबकि पासबुक में स्पष्ट है कि 10 जनवरी को ही 6700 रुपये की निकासी कर ली गई है।इस तरीके का मामला कई लोग के साथ किया है जिन जिन लोगों के साथ सीएसपी संचालक अवैध तरीके से झांसा में डालकर पैसे की निकासी की है वे सभी लोग ने फर्जी तरिके से पैसे निकालने का गभीर आरोप लगाया है|

 

इतना ही नहीं सभी पीड़ित ने थाना में आवेदन देते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस पर जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने एवं पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर सीएपी संचालक को हिदायत दे ताकी और किसी व्यक्ति के साथ ऐसा धोखाधारी नही करे

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें