MNV News

Latest Breaking News

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय से बाहर आकर सुना दिव्यांग बुजुर्ग का फरियाद|

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय से बाहर आकर सुना दिव्यांग बुजुर्ग का फरियाद|

भागलपुर : रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी साहू टोला निवासी दिव्यांग राजकिशोर प्रसाद साह की है जो की 4 महीने से एसएसपी कार्यालय का चक्कर लगा रहा है|

https://fb.watch/i63RHl9V28/

कहा जब तक उसको प्रशासन गिरफ्तार नही कर लेती तब तक मैं चक्कर लगाता रहूं गा दिव्यांग राजकिशोर ने सगे भाई, भतीजे, भतीजी और भाई के दामाद पर खाते से 49 लाख रुपये अवैध तरीके से निकासी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

एसएसपी से राजकुमार ने शिकायत की है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद रसलपुर पुलिस आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसपी को सौंपे गए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि केस के जांचकर्ता आरोपितो के मेल में आकर काम कर रहे हैं।

बिहार सरकार ने जमीन के एवज में उन्हें 48 लाख 79 हजार 630 रुपये दिए थे। पैसा खाते में जमा था । उनका आरोप है कि सगे भाई वेदानंद साह, भतीजा हनीराज, भतीजी कोमल, सोनल और भाई के दामाद गौरव सिंह और प्रकाश गुप्ता ने मिलकर उनके खाते से सारे पैसे निकाल लिए परिवादी ने प्रशासन की मिली भगत होने की भी बात कही है।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें