MNV News

Latest Breaking News

‘सबका बाप अंगूठा छाप’ का इंतजार खत्म, निरहुआ की भोजपुरी फिल्म, मकर संक्रांति पर होगी रिलीज|

‘सबका बाप अंगूठा छाप’ का इंतजार खत्म, निरहुआ की भोजपुरी फिल्म, मकर संक्रांति पर होगी रिलीज|

फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की मेहनत को दर्शक महसूस कर सकेंगे। लंबे समय बाद निराहुआ और अक्षरा एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्म उनके फैंस के लिए भी काफी अहम है और उनको इस फिल्म का इंतजार भी है।

भोजपुरिया शोमैन प्रदीप के शर्मा और दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह व श्रुति राव स्टारर फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ का रिलीज डेट अनाउंस हो गया है। यह फिल्म 14 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में होगी। यानि मकर संक्रांति के अवसर पर इस फिल्म को रिलीज करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी खुद प्रदीप के शर्मा ने दी। यह उनकी इस साल की पहली रिलीज होने वाली फिल्म है, जिस पर सबों की नजर होगी। इस फिल्म को इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही एसआर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के निशांत उज्जवल रिलीज कर रहे हैं।


बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. और एस आर के म्यूजिक – रौशन सिंह प्रस्तुत फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ को लेकर रौशन सिंह ने बताया कि यह फिल्म उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर बनी है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की मेहनत को दर्शक महसूस कर सकेंगे। लंबे समय बाद निराहुआ और अक्षरा एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्म उनके फैंस के लिए भी काफी अहम है और उनको इस फिल्म का इंतजार भी है। रही बात फिल्म के गीत – संगीत की, तो कहानी के अनुसार फिल्म के सभी गाने अटैच्ड हैं। ये कर्णप्रिय भी हैं, जो लोगों के जुबान पर चढ़ जाएंगे। हमें उम्मीद है हमारी फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स को बेहद पसंद आने वाली है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की सह निर्माता अनिता शर्मा और पद्म सिंह है। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव के साथ संजय पांडेय, संजय महानंद, मनोज टाइगर, पद्म सिंह, प्रीति सिंह, शंभू राणा, राजीव यादव, संजीव मिश्रा, कन्हैया एस विश्वकर्मा, ऋषि प्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप मिश्रा, कविता सिंह, के के पांडेय आदि मुख्य भूमिका में हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद का है। लिरिक्स प्यारे लाल यादव, संतोष पुरी, सत्या सावरकर, हरेराम डेंजर, झूलन झील, विनय निर्मल का है। कहानी राकेश त्रिपाठी का है। मार्केटिंग हेड विजय कुमार यादव हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा, रामचन्द्र यादव और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। डीओपी आर आर प्रिंस और साहिल अंसारी हैं। पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लैब में हुआ है।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें