MNV News

Latest Breaking News

BSEB Matric Exam 2024: बिहार बोर्ड ने 9वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ाई, ये है नई तारीख

BSEB Matric Exam 2024: बिहार बोर्ड ने 9वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ाई, ये है नई तारीख

MNV NEWS:–

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) ने साल 2024 में आयोजित होने वाली मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए नौंवी कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की लास्ट डेट को 16 जनवरी, 2023 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।

ऐसे में अब तक, जिन स्कूलों ने अभी तक अपने स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को कंप्लीट नहीं किया है उनके पास अच्छा मौका है वे ऐसा कर सकते हैं। इस दौरान विलंब शुल्क जमा करना होगा।

इसके अलावा, जिन संस्थानों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद शुल्क नहीं जमा हो पाया है तो ऐसे शिक्षण संस्थान भी सोलह जनवरी, 2023 तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।

BSEB Matric Exam 2024 एग्जामिनेशन बोर्ड ने एक ट्वीट में यह भी सूचित किया कि कक्षा 9 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने या आवेदन शुल्क का भुगतान करने में अगर कोई कठिनाइयों आती है तो स्कूल बीएसईबी हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते|

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें