MNV News

Latest Breaking News

पेंट फैक्टरी में भीषण आग लग गई, खौफ से आस-पास के 200 लोगों ने घर छोड़ा|

पेंट फैक्टरी में भीषण आग लग गई, खौफ से आस-पास के 200 लोगों ने घर छोड़ा|

MNV NEWS :-

गोवा के पणजी में लगी आग के बारे में अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी के पास रहने वाले करीब 200 लोग अपने आप कहीं और चले गए. उनका कहा है, “सरकार को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि लोग खुद ही अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां चले गए.”

 

उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी मामू हेगे ने आज बुधवार को बताया कि मंगलवार अपराह्न करीब ढाई बजे औद्योगिक इलाके में स्थित बर्जर बेकर कोटिंग्स फैक्टरी में आग लग गई थी. जिला प्रशासन ने बाद में एक परामर्श जारी किया, जिसमें फैक्टरी के दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को कहीं और स्थानांतरित होने के लिए कहा गया, क्योंकि धुएं से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

इस बीच, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार रात फैक्टरी स्थल का दौरा किया. जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार तड़के आग पर काबू पा लिया गया.

अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी के पास रहने वाले करीब 200 लोग अपने आप कहीं और चले गए हैं. उन्होंने

 

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें