MNV News

Latest Breaking News

अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर छीना जेवरात व नगद, पड़ताल में जुटी ललितग्राम ओपी पुलिस

अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर छीना जेवरात व नगद, पड़ताल में जुटी ललितग्राम ओपी पुलिस|

ललितग्राम ओपी क्षेत्र के क्वार्टर चौक पर तीन नकाबपोश अपराधियों घटना को दिया अंजाम।अपराधी ने पहले चाकू मारकर किया जख्मी फिर जेवरात व नगदी छीनकर मारा दया पैर में गोली।

ग्रामीणों का पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम अपराधी हो गिरफ्तार अन्यथा हमलोग उतरेंगे सड़क पर
छातापुर।सुपौल। सोनू कुमार भगत
छातापुर प्रखण्ड के लालित ग्राम ओपी क्षेत्र के क्वाटर चौक के समीप बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी जय प्रकाश स्वर्णकार को छुरा घोप व गोली मारकर जख्मी कर दिया।

जिसक्रम में उनके साथ से लगभग 4 लाख की जेवरात व 26 नगदी को अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटकांड की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी मुताबिक पीड़ित मधुवनी पंचायत के क्वार्टर चौक पर अपना ज्वेलर्स व कपड़ा की दुकान चलाता था।जहाँ बीते शाम पीड़ित जयप्रकाश स्वर्णकार व उनके पिता हरिनारायण स्वर्णकार अपनी बाइक बीआर 38 वाई 1490 से अपना दुकान बंद कर घर लौट घर जा थे।

इसी क्रम में क्वाटर चौक के समीप एनएच 57 पर चढ़ने के क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई जय प्रकाश स्वर्णकार की बाइक को रोक दिया और उनके गर्दन तथा पीठ पर लगातार तेजधार चाकू से वार करने लगा। जिसके बाद उक्त पीड़ित व्यक्ति बेहोसी हालात में गये। जिसके बाद सारे जेवरात व नगदी को अपराधी ने छीन लिया।

जहाँ अपराधी ने जाते जाते पीड़ित व्यवसाई पर गोली से वार कर दिया। अब गनीमत रही कि स्वर्ण व्यवसाय ने अपराधी के हाथ पकड़ लिए। जिसके बाद अपराधी ने उसके बाएं पैर पर गोली मारकर मौके फरार हो गये। इस क्रम में अपराधियों ने व्यवसाय के आभूषण व नगद वाली बेग को लेकर प्रतापगंज की दिशा में भाग निकला ।

पीड़ित ने बताया कि उनके बैग में 2 किलो ग्राम चांदी के नया व पुराना जेवरात , 55 ग्राम के जेवरात व नगद 26 हजार रुपये थे। जिन्हें अपराधियों ने लूट लिया है। जिनकी कीमत 4 लाख रुपये बताया जा रहा है । उधर घटना के क्रम में गोली बाइक में भी सुराग करते पीड़ित के जांघ में लगी थी । इस क्रम में गोली लगने से पीड़ित खून से लथपथ हो गया ।

सूचना के उपरांत मौके पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों ने उसे आनन फानन में अपनी वाहन से इलाज हेतु नरपतगंज पीएचसी लेकर गए। जहाँ डॉक्टरों ने उनका बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया । अररिया जाने के क्रम में डॉक्टर ने पीड़ित की गम्भीर स्थिति को देख उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया। जहाँ पीड़ित का उपचार चल रहा है ।

बताया जा रहा है कि अपराधी तीन की संख्या में दो काले रंग की पल्सर बाइक से थे जो अपने मुंह पर काले रंग की नकाबपोश में घटना को वारदात दिया था। जहाँ घटना के बाद गुरुवार को पंचायत के मुखिया सुनील झा , लक्ष्मीनियाँ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा , जाप जिला अध्यक्ष मिनतुला खां सहित आस पास के लोग पीड़ित के घर पहुँच कर घटना का जायजा लिया

और वही सभी लोगो ने घटना को जघन्य अपराध बताया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि अगर प्रसाशन के द्वारा 24 घटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो हमलोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। उधर घटना के बाद लालित ग्राम ओपी पुलिस घटना की तहकीकात में जुटे हुए थे ।

कहते हैं ओपी अध्यक्ष –

इस संदर्भ में ललित ग्राम ओपी अध्यक्ष किशोरी प्रसाद यादव ने बताया कि फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं पड़ा है।बताया कि अभी पीड़ित के यहाँ आकर जानकारी लिया गया है और आवेदन भी दिया जा रहा है। पुलिस घटना के समय से ही छानबीन में जुट गई है।जो भी दोषी होगा वो बक्सा नही जाएगा।

video देखने के लिए निचे के link पर क्लिक करें –

अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर छीना जेवरात व नगद, पड़ताल में जुटी ललितग्राम ओपी पुलिस  youtube

अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर छीना जेवरात व नगद, पड़ताल में जुटी ललितग्राम ओपी पुलिस facebook

 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें