MNV News

Latest Breaking News

पंजाब किंग्‍स का धाकड़ खिलाड़ी जिसे टीम इंडिया में संजू सैमसन की जगह किया गया शामिल

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम में दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले जोरदार झटका लगा। संजू सैमसन घुटने में चोट के कारण शेष सीरीज से बाहर हो गए।

 

भारतीय टीम ने संजू सैमसन के विकल्‍प के रूप में जितेश शर्मा को चुना, जिनके बारे में जानने को हर भारतीय फैन उत्‍सुक है। जितेश शर्मा का क्रिकेट सफर कैसा रहा। आईपीएल ने उन्‍हें कैसे पहचान दिलाई। भारतीय टीम में कैसे जितेश शर्मा ने एंट्री की। यह सभी बातें आपको यहां बताएंगे।

बता दें कि जितेश शर्मा को अचानक टीम इंडिया में एंट्री मिलने की प्रमुख वजह यह है कि ऋषभ पंत चोटिल हैं। केएल राहुल उपलब्‍ध नहीं हैं। संजू सैमसन भी चोटिल हो गए हैं। इस तरह भारतीय टीम में जितेश शर्मा को मौका मिला।

कौन है जितेश शर्मा?

जितेश शर्मा ने अपना नाम पंजाब किंग्‍स के लिए खेलकर बनाया। वह 2017 में मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा थे। मुंबई की तरफ से जितेश को मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। आईपीएल 2022 में पंजाब ने जितेश को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ डेब्‍यू का मौका दिया। तब उन्‍होंने 17 गेंदों में 26 रन बनाए। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने पंजाब के लिए अब तक 12 मैच खेले, जिसकी 10 पारियों में 234 रन बनाए। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ 34 गेंदों में 44 रन की पारी उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर है

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें