MNV News

Latest Breaking News

नवगछिया रंगरा के सधुआ चापर के चाय दुकानदार की संदेहास्पद मौत

नवगछिया रंगरा के सधुआ चापर के चाय दुकानदार की संदेहास्पद मौत

संवाददाता विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर जिला अन्तर्गत नवगछिया रंगरा के सधुआ चापर स्टेशन के पास कृष्णदेव शाह नामक युवक चाय नाश्ता अंडे की दुकान चलाता था।बुधवार की रात्रि वह अपने दुकान के पास घायल पाया गया कृष्ण देव के सिर से भारी मात्रा में खून निकल रहा था।कृष्णदेव के परिजनों को मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि कृष्णदेव घायल अवस्था में दुकान के सामने गिरा हुआ है। जब आकर परिजनों ने देखा तो सचमुच कृष्णदेव घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था।यह घटना सड़क दुर्घटना है या फिर किसी ने जानबूझकर इसे मारा है यह किसी ने नहीं देखा, यह अभी तक संदेहास्पद बनी हुई है।

घटनास्थल पर पहुंचकर कृष्णदेव के परिजन आनन-फानन में उसे उठाकर रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां वहां के डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में सुबह 6:00 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया यह घटना कैसे घटित हुई हम लोग देख नहीं पाए कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि उन्हें धारदार हथियार से मारा गया है तो कुछ लोगों का कहना है सड़क दुर्घटना में घायल होकर इसकी मृत्यु हुई है।

गौरतलब हो कि रंगरा चापर सधुआ का रहने वाला 40 वर्षीय कृष्ण देव सिंह अपने पीछे पत्नी और दो संतान को छोड़कर चला गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

नवगछिया रंगरा के सधुआ चापर के चाय दुकानदार की संदेहास्पद मौत FACEBOOK

नवगछिया रंगरा के सधुआ चापर के चाय दुकानदार की संदेहास्पद मौत YOUTUBUE

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें