MNV News

Latest Breaking News

नगर निकाय के दूसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के साथ हुआ शांतिपूर्ण संपन्न

नगर निकाय के दूसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के साथ हुआ शांतिपूर्ण संपन्न

पटना से चलकर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, विधायक अजीत शर्मा के बेटे सात समंदर पार से पहुंचे वोट डालने तो निशिकांत दुबे दिल्ली से पहुंचे भागलपुर

50% से ऊपर हुए मतदान, किसके सर होगा ताज ईवीएम मशीन में हो गया बंद

संवाददाता विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर-आज भागलपुर नगर निगम में मतदान खासा सुरक्षा के साथ सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ हुआ और 5:00 बजे शाम में शांतिपूर्वक समाप्त हो गया , अनुमानतः वोटिंग 50% से अधिक हुआ ,गौरतलब हो कि पहली बार नगर निगम के चुनाव में लोग मेयर और उप मेयर को सीधा-सीधा अपने मतों से चुनने के लिए काफी उत्साहित दिखे, जहां भी ईवीएम खराब की सूचना आए तुरंत उन्हें पदाधिकारियों ने बदलकर ठीक किया और सुचारु रुप से मतदान कराया। अब देखने वाली बात यह होगी कि भागलपुर नगर निगम चुनाव को लेकर किसके सर होगा ताज जनता ने अपना फैसला ईवीएम मशीन में बंद कर दिया है जिसका फैसला 30 दिसंबर को होना है।

पटना से चलकर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, विधायक अजीत शर्मा के बेटे सात समंदर पार से वही निशिकांत दुबे पहुंचे दिल्ली से भागलपुर

एक तरफ जहां विधायक अजीत शर्मा के पूरे परिवार ने नियर उप मेयर और पार्षद पद के लिए वोट डाला जिसमें उनके बेटे सात समंदर पार करके भागलपुर सिर्फ मतदान करने पहुंचे वहीं दूसरी तरफ गोड्डा के विधायक निशिकांत दुबे भागलपुर में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए भागलपुर के विकास को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से चलकर झारखंड के रास्ते भागलपुर पहुंचे और उन्होंने अपना मतदान किया।वहीं महिलाओं और दिव्यांगों में वोट देने की होड़ देखी गई साथ ही नए वोटर भी अपना वोट देकर काफी उत्साहित दिखे। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने परिवार के साथ दुर्गाचरण विद्यालय में बने बूथ पर मतदान किया। मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि पहली बार जनता मेयर और उपमेयर पद को सीधा चुन रही है। इससे भ्रष्टाचार भी रुकेगा। भागलपुर में विकास की जरूरत है। यहां विकास होगा।

ठंड के कारण सुबह मतदाता कम पहुंच लेकिन दिन खिलते ही मतदाताओं ने किया अपना मतदान

ठंड के कारण मतदाता सुबह काफी कम संख्या में मतदान केंद्र पर, लेकिन जैसे जैसे दिन गर्म होता गया धूप फिरते गए मतदाता भी धीरे-धीरे मतदान केंद्र पहुंचते गए और मतदान किया।

एसडीओ धनंजय कुमार ने कहां शांतिपूर्ण हुआ मतदान

वहीं एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि मेयर,उप मेयर और पार्षद पद के लिए सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण कराया गया जिसके लिए हर जगह पुलिस बल एसआईटी की टीम बजरा व अन्य बलों को भी बाहर से बुलाकर रखा गया था साथी हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे भी लगाए गए थे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

नगर निकाय के दूसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के साथ हुआ शांतिपूर्ण संपन्न FACEBOOK

नगर निकाय के दूसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के साथ हुआ शांतिपूर्ण संपन्न YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें