MNV News

Latest Breaking News

शहर के बीचो बीच में चल रहा था अवैध शराब का धंधा ,एसएससी के नेतृत्व में की गई बड़ी छापेमारी

शहर के बीचो बीच में चल रहा था अवैध शराब का धंधा ,एसएससी के नेतृत्व में की गई बड़ी छापेमारी

देसी शराब के ठिकानों से एक महिला हुई गिरफ्तार हजारों लीटर अर्ध निर्मित शराब को किया गया नष्ट

संवाददाता विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां करोरी बाजार और मधुसुदनपुर थाना के बहियार में CIAT कमांडोज और ततारपुर थाना मधुसुदनपुर थाना के संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है कई जगहों पर शराब बनाने की सामग्री के साथ कच्चा माल भी मिला जिसे विनष्ट किया गया । लगातार छापेमारी जारी है, मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, एसपी शुभम आर्य भी मौजूद थे।

भागलपुर में शराब कारोबारियों के ठिकानों पर लगातार चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि नया साल आने से पहले पूरे जिले में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है गुप्त सूचना के आधार पर करोड़ी बाजार में छापेमारी करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया गया

वहीं कई लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

शहर के बीचो बीच में चल रहा था अवैध शराब का धंधा ,एसएससी के नेतृत्व में की गई बड़ी छापेमारी YOUTUBE

शहर के बीचो बीच में चल रहा था अवैध शराब का धंधा ,एसएससी के नेतृत्व में की गई बड़ी छापेमारी FACEBOOK

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें