MNV News

Latest Breaking News

बिना ढक्कन का नाला दुर्घटना को दे रही है खुली चुनौती।

बिना ढक्कन का नाला दुर्घटना को दे रही है खुली चुनौती।

फोटो- नाले का

संवाददाता।
कुरसेला/कटिहार

कुरसेला प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के देवीपुर मुस्लिम टोला में खुले नाला के कारण नाला में जमे हुए पानी के दुर्गंध तथा बढ़ते मच्छर के प्रकोप से मोहल्ले वासी परेशान।

देवीपुर के मुस्लिम टोला में घर के समीप बने नाला में ढक्कन नहीं रहने के कारण लोगों का नाला में गिरने का भय लगा रहता है ।मोहल्ले वासी को हमेशा यह भय बना रहता है कि यदि बच्चे खुले नाले में गिर जाए तो बच्चे से हाथ धोना पड़ सकता है ।

तथा नाले में जमा पानी के सड़ने से तथा नाले में जमे गंदगी से बदबू से मोहल्ले वासी परेशान रहते हैं तथा दुर्गंध तथा मच्छरों के प्रकोप से मच्छर जनित रोग फैलने के का डर बना रहता है। मोहम्मद उस्मान अंसारी, अकबर अंसारी ,शमशेर अंसारी, मजलूम अंसारी ,फिरोज अंसारी आदि लोगो ने बताया कि 5 साल पूर्व संसद कोटे से इस खुले नाले का निर्माण कराया गया था ।

लेकिन उसके बाद इस नाले पर ना ही ढक्कन लगा ,ना ही नाले की नियमित साफ सफाई कराई जाती है। जिसके कारण बीमारी फैलने की आशंका तो बनी रहती है ।साथ ही नाले के अगल बगल में जितने भी घर हैं

उस घर बच्चे को हमेशा महिलाओं द्वारा संभाल के रखा जाता है। यदि थोड़ी सी भी अनदेखी हुई तो एक बड़ी अनहोनी की खुली दावत बिना ढक्कन के नाला दे सकती है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधि से मांग की है कि जल्द से जल्द इस खुले नाले पर ढक्कन का निर्माण कराया जाए। ताकि मोहल्ले वासी को दुर्गंध से निजात मिल सके।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

बिना ढक्कन का नाला दुर्घटना को दे रही है खुली चुनौती। YOUTUBE

बिना ढक्कन का नाला दुर्घटना को दे रही है खुली चुनौती। FACEBOOK

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें