MNV News

Latest Breaking News

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत परिजन व ग्रामीणों ने किया पतरघट मधेपुरा मुख्य मार्ग को आधे घंटे से अधिक तक जाम यातायात रहा बाधित

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत परिजन व ग्रामीणों ने किया पतरघट मधेपुरा मुख्य मार्ग को आधे घंटे से अधिक तक जाम यातायात रहा बाधित

पतरघट ओपी क्षेत्र के किशनपुर फील्ड के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दिनेश सादा पिता माधव सादा घर किशनपुर कोपा टेला का इलाज के दौरान हुई मौत चालक जख्मी। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर हुआ फरार।

यह घटना गुरुवार की दोपहर की है हादसा इतना भीषण हुआ था कि बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई शुक्रवार की एक बजे जब शव पतरघट पहुंचा तो कोहराम मच गया घटना से आक्रोशित लोगों ने पतरघट मधेपुरा मुख्य मार्ग पर शव को रखकर जाम कर दिया आधे घंटे से अधिक तक यातायात को बाधित करके आक्रोशित लोगों ने मुआवजा का मांग करने लगा।

सूचना मिलते ही पतरघट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई समझा-बुझाकर जाम को हटवाया गया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बन गया। ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि बाइक और ट्रैक्टर के चक्कर लगने से दिनेश सादा का मौत हुआ है वहीं परिजनों के माने तो दिनेश सादा किशनपुर के तरफ से पस्तपार तरफ जा रहा था

भोज का सामान लाने के लिए उसी क्रम में तेज रफ्तार लकड़ी लोड ट्रैक्टर के चपेट में दिनेश सादा आ गया। वही बाइक सवार 35 वर्षीय युवक दिनेश सादा बुरी तरह जख्मी हो गया और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा। दिनेश को जख्मी हालत में इलाज के लिए मधेपुरा ले गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वहीं मृतक दिनेश सादा के पत्नी सोनी देवी ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से हमारे पति की मौत हो गई। मृतक दिनेश सादा को तीन छोटा पुत्र हैं

और एक पुत्री है वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है इसी बाबत ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिला कि किशनपुर फील्ड के पास दिनेश सादा पिता माधव सादा किशनपुर कोपा टोला निवासी के साथ ट्रैक्टर और बाइक का टक्कर हुआ है जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया है जख्मी को इलाज के लिए मधेपुरा ले गया।

तत्पश्चात पता चलता चला कि मधेपुरा में दिनेश शादा पिता माधव सादा का इलाज के दौरान मौत हो गया जहां पर कागजी कार्रवाई करते हुए मृतक दिनेश सादा के शव को पोस्टमार्टम कराया गया

और सव को परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है ट्रैक्टर का पता लगाया जा रहा है मृतक के परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत परिजन व ग्रामीणों ने किया पतरघट मधेपुरा मुख्य मार्ग को आधे घंटे से अधिक तक जाम यातायात रहा बाधित facebook

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत परिजन व ग्रामीणों ने किया पतरघट मधेपुरा मुख्य मार्ग को आधे घंटे से अधिक तक जाम यातायात रहा बाधित youtube

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें