MNV News

Latest Breaking News

भागलपुर मिनी अवैध गन फैक्ट्री में मारा छापा 20 अर्ध निर्मित हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर मिनी अवैध गन फैक्ट्री में मारा छापा 20 अर्ध निर्मित हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एंकर- भागलपुर जिला के नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर में एक बिजी मकान में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भागलपुर पुलिस और एसटीएफ के द्वारा बड़ी कार्यवाही कर उद्भेदन किया गया है।छापेमारी के क्रम में हथियार बनाने के कई बड़े-बड़े मशीन और अर्ध निर्मित हथियार बरामद किए गए हैं।वहीं एसटीएफ पटना टीम को नाथनगर स्टेशन के पास से भी बड़ी सफलता मिली है।

स्टेशन के समीप 20 अर्ध निर्मित हथियार बरामद किए गए हैं। एसटीएफ सूत्रों की मानें तो यहां पर लंबे समय से हथियार बनाने का काम चल रहा था वहीं एसटीएफ की टीम ने मकान मालिक के पुत्र मोहम्मद मिकाइल अंसारी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है,और अवैध तरीके से हथियार बनाने का काम कर रहा फैजान अंसारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।

भागलपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम यह पता लगाने में जुट गई है कि यहां पर कितने दिनों से अवैध रूप से हथियार बनाने का काम चल रहा था,और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं।और यहां से हथियार की तस्करी कहां कहां की जाती है।

फिलहाल पुलिस और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति भागलपुर हथियार की खरीद बिक्री करने के लिए आए हुए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए हमें नाथनगर थाना अध्यक्ष जिला पुलिस बल एवं एसटीएफ को तैयार किया और उन्हीं जगह पर छापेमारी करवाया गया जहां छापेमारी के क्रम में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया

जिसके पास से भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार बरामद हुआ है। गिरफ्तार 2 लोग में से एक मुंगेर का रहने वाला गुड्डू शर्मा है दूसरा व्यक्ति नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र का रहने वाला संजय कुमार है।पूछताछ पर संजय कुमार ने बताया

कि मैंने यह हथियार फैजल नाम के युवक जोकि चंपानगर में रहते हैं उनसे लिया है।पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए फैजल के घर चंपानगर में उनके घर पहुंच कर घर की तलाशी लिया जिसमें अवैध रूप से हथियार बनाने वाला मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ।

पूछताछ पर बताया कि हथियार बनाने के लिए अग्रिम तौर पर ₹50000 दिया था और यह सारा हथियार लेकर मुंगेर जाना था फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

बाइट- स्वर्ण प्रभात सिटी एएसपी भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

भागलपुर मिनी अवैध गन फैक्ट्री में मारा छापा 20 अर्ध निर्मित हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार facebook

भागलपुर मिनी अवैध गन फैक्ट्री में मारा छापा 20 अर्ध निर्मित हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार youtube

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें