MNV News

Latest Breaking News

निवर्तमान मेयर सीमा शाह का उनके ही वार्ड में लगातार हो रहा विरोध

निवर्तमान मेयर सीमा शाह का उनके ही वार्ड में लगातार हो रहा विरोध

रिपोर्ट -विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर,नगर निगम का चुनाव 28 दिसंबर को है जिसके लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार प्रचार अभियान चला रहे हैं। वही निवर्तमान मेयर सीमा साह का विरोध उनके ही वार्ड में लगातार देखने को मिल रहा है।

देर शाम सीमा साह के पति जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, पीरपैंती के पूर्व विधायक अमन पासवान कार्यकर्ताओं के साथ सीमा साह के समर्थन के लिए मोहद्दीनगर पासवान टोला पहुंचे। जहां मोहल्ले के लोगों ने नेताओं का जमकर विरोध किया, और इन लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सीमा साह उनके वार्ड से जीती थी और मेयर बनी थी। उसके बावजूद भी मूलभूत सुविधा से मोहल्ले के लोग महफूज रहे। नाली सफाई हो या फिर पानी की समस्या या फिर बिजली की समस्या किसी पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसको लेकर यह लोग विरोध कर रहे हैं।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

निवर्तमान मेयर सीमा शाह का उनके ही वार्ड में लगातार हो रहा विरोध YOUTUBE

निवर्तमान मेयर सीमा शाह का उनके ही वार्ड में लगातार हो रहा विरोध FACEBOOK

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें