MNV News

Latest Breaking News

आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान को सफल बनाने में दंत चिकित्सक डॉक्टर हाशमी ने दिए महत्वपूर्ण योगदान।

आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान को सफल बनाने में दंत चिकित्सक डॉक्टर हाशमी ने दिए महत्वपूर्ण योगदान।

 

फोटो- जांच करते हुए डॉक्टर हाशमी का।

कुरसेला/ कटिहार

कुर्सेला के लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड डेंटल केयर के डॉक्टर ने आजमनगर के देवगांव में महानिरीक्षक बिहार सरकार के विकास वैभव द्वारा संपूर्ण बिहार में चलाए जा रहे “आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार ” अभियान में अपने टीम के साथ योगदान दिया।

रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन में प्रातः 10:00 बजे से शाम के 3:00 बजे तक कई मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।

साथ ही जांच उपरांत जो समस्या निकला उसकी दवाई भी मुफ्त में दी गई।

इस जांच शिविर में दांत की जांच, रक्त चाप की जांच, के साथ-साथ इससे संबंधित समस्याओं के निदान की उचित सलाह दी गई। ज्ञात हो कि लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड डेंटल केयर के संचालक डॉ हाशमी एक जाने-माने दंत चिकित्सक हैं

और कई महीनों से चलाए जा रहे “आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार” अभियान में अपना भूमिका निभा रहे हैं ।इस निशुल्क शिविर के आयोजन में आजम नगर निवासी मंगलम ने अहम योगदान दिया। इस मौके पर मनीष कुमार ,शुभम कुमार चौरसिया, दिलखुश खान ,तबरेज खान , कुंदन कुमार ,रविंद्र कुमार साह ,अनिल यादव ,योगेंद्र साहनी, आदि सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान को सफल बनाने में दंत चिकित्सक डॉक्टर हाशमी ने दिए महत्वपूर्ण योगदान। facebook

आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान को सफल बनाने में दंत चिकित्सक डॉक्टर हाशमी ने दिए महत्वपूर्ण योगदान। youtube

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें