MNV News

Latest Breaking News

नगर पंचायत चुनाव को लेकर निकला गया फ्लैग मार्च।

नगर पंचायत चुनाव को लेकर निकला गया फ्लैग मार्च।

फोटो- फ्लैग मार्च करते हुए पदाधिकारियों का।

संवाददाता।
कुरसेला/कटिहार,

18 दिसंबर को कुर्सेला नगर पंचायत का चुनाव होना है। चुनाव में अब महज 36 घंटे बचे हुए हैं ।इस दौरान कुर्सेला का माहौल खराब ना हो इसे देखते हुए कुर्सेला पुलिस ने शुक्रवार को जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी रविशंकर उड़ांव , थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार यादव तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय से शुरू होते हुए कुर्सेला शहीद चौक तथा नेताजी चौक होते हुए कुर्सेला नगर पंचायत चुनाव क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फ्लैग मार्च करते हुए अयोध्या गंज बाजार कुरसेला बस्ती , मैहर मियां टोला ,बाघमारा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान जिला खाद आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उड़ांव तथा थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से साफ शब्दों में कहा कि माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।अधिकारियों ने प्रत्याशियों से अपील करते हुए कहा कि हर हाल में आदर्श आचार संहिता का पालन करें ।आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।इस फ्लैग मार्च से मतदाता भयमुक्त माहौल मे मतदान कर सकेंगे।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें