MNV News

Latest Breaking News

कुत्ता को बचाने में बाइक सवार दो युवक हुए जख्मी

कुत्ता को बचाने में बाइक सवार दो युवक हुए जख्मी

घटना एनएच 31 सड़क के
देवीपुर चौक के समीप की है।

फोटो 1 घायल का इलाज करते डाक्टर

संवाददाता।
कुरसेला/ कटिहार,

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर देवीपुर चौक के समीप गुरूवार की शाम तेज गति से जा रहे एक बाइक पर सवार दो युवक एक कुत्ता को बचाने में गम्भीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम सेमापुर से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर कुरसेला के बल्थी महेशपुर गांव जा रहा था कि एनएच 31 सड़क पर देवी चौक के समीप तेज गति से जा रहे बाइक एक कुत्ता को बचाने में असंतुलित हो सड़क पर गिर पड़ा सड़क पर गिरने से दोनों युवक गम्भीर रूप घायल हो गए। दुर्घटना को देख

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को कुर्सेला स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।

डाक्टर द्वारा घायल बल्थी महेशपुर निवासी बंटी यादव 30 वर्ष , सुमित यादव सेमापुर निवासी का प्राथमिक उपचार किया। जहां बंटी यादव की गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि बंटी यादव अपना ससुराल सेमापुर गया था अपना साला के साथ घर महेशपुर लौट रहा था दोनों रिश्ते में जीजा और साला है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

कुत्ता को बचाने में बाइक सवार दो युवक हुए जख्मी facebook

 

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें