MNV News

Latest Breaking News

शाहकुंड के घुसकी टोला में एसटीएफ की मदद से हथियार के साथ चार गिरफ्तार

शाहकुंड के घुसकी टोला में एसटीएफ की मदद से हथियार के साथ चार गिरफ्तार

डीएसपी गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

रिपोर्ट विभूति सिंह भागलपुर

एंकर- भागलपुर जिला अन्तर्गत शाहकुड थाना परिसर में डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसटीएफ टीम जमालपुर मुंगेर के द्वारा थाना पर आकर सूचित किया गया कि शाहकुड थाना अंतर्गत ग्राम किशनपुर घुसकी टोला में सुशील प्रसाद सिंह के घर पर अपराधियों का जमावड़ा लगा हुआ है।सभी अपराधी हथियार से लैस हैं

जो किसी अपराधिक घटना करने की तैयारी कर रहे हैं उक्त सूचना पर शाहकुड थाना एवं एसटीएफ जमालपुर मुंगेर टीम के द्बारा घुसकी टोला सुनील प्रसाद सिंह के घर पर पहुंच कर छापेमारी किया गया।

छापेमारी के दौरान सुनील प्रसाद सिंह के घर पर पवन कुमार,जितेंद्र प्रसाद सिंह कौशलपुर थाना क्षेत्र के हवेली खड़गपुर जिला से रोहित कुमार पिता श्यामसुंदर मंडल,पोखरिया थाना हवेली खड़गपुर से विशाल कुमार,फुलेश्वर प्रसाद सिंह किशनपुर घुसकी टोला शाहकुंड से छोटू कुमार दास पिता महेश दास नियामतपुर निवासी को अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से दो 315 बोर राइफल 6बोर जिंदा कारतूस एवं 3 मोबाइल बरामद किया गया है।इस अभियान में एस टीएफ टीम जमालपुर मुंगेर शाहकुंड थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा एसआई श्याम सुंदर सिंह एवं थाना रिजर्व गार्ड पुलिसकर्मी शामिल थे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

शाहकुंड के घुसकी टोला में एसटीएफ की मदद से हथियार के साथ चार गिरफ्तार FACEBOOK

शाहकुंड के घुसकी टोला में एसटीएफ की मदद से हथियार के साथ चार गिरफ्तार YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें