MNV News

Latest Breaking News

गैस सिलेंडर लदी ट्रक में लगी अचानक आग 3 घंटे तक रुक रुक कर होता रहा धमाका

गैस सिलेंडर लदी ट्रक में लगी अचानक आग 3 घंटे तक रुक रुक कर होता रहा धमाका

लोकेशन- नारायणपुर, भागलपुर

संवाददाता विभूति सिंह

एंकर- भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के एनएच 31पर भगवान पेट्रोल पंप के समीप गैस सिलेंडर के ट्रक में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग का भयंकर रूप हो गया धमाकेदार आवाज एक के बाद एक होने लगा।

यह सिलसिला लगभग 3 घंटे तक चला इलाके में काफी दहशत का माहौल बन गया वहीं एन एच 31 घंटो बाधित हो गया।गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद सिलेंडर का टुकड़ा सौ मीटर के दायरे में बिखर गया।इस घटना में एक होटल भी जल गया।

आग की सूचना मिलने के बाद भागलपुर और खगड़िया से चार-चार दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया है।सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद सिलेंडर का एक टुकड़ा भगवान पेट्रोल पंप के पानी की टंकी में भी गिरा।

पेट्रोल पंप और पंप के कर्मी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वहां पर तेल कटिंग हुआ है।उनके मुताबिक सिलेंडर की कालाबाजारी होती थी।इसी दौरान यह घटना हुई है।

आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है।एनएच 31 पर आवागमन बहाल करने के लिए एनएच से मलवा हटाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि रसोई गैस से लदे ट्रक को मुंगेर जिला अंतर्गत शंकरपुर गांव का रहने वाला मंटू यादव चला रहा था।

जो ट्रक में आग लगने के बाद जल गया।सूचना मिलने के बाद ट्रक चालक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचकर शव को निकालने की कोशिश में जुटे हैं। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है।\

विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल एनएच 31 पर आवागमन बहाल हो गया है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

गैस सिलेंडर लदी ट्रक में लगी अचानक आग 3 घंटे तक रुक रुक कर होता रहा धमाका youtube

गैस सिलेंडर लदी ट्रक में लगी अचानक आग 3 घंटे तक रुक रुक कर होता रहा धमाका facebook

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें