MNV News

Latest Breaking News

कुर्सेला में 15 दिवसीय अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन।

कुर्सेला में 15 दिवसीय अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन।

फोटो – क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए उप प्रमुख, पूर्व सांसद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति।

संवाददाता
कुरसेला/कटिहार,

सर्वोदय महाविद्यालय कुरसेला के द्वारा 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय के खेल मैदान मे किया गया। जिसका उद्घाटन उपप्रमुख रंजीत महतो , दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के ललन राम तथा पूर्व सांसद नरेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट मे भागलपुर ,बांका पूर्णिया, मधेपुरा एवं कटिहार की टीम भाग ले रही है ।

क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच बांका और भंगहा के बीच खेला गया। बांका की टीम टॉस जीतकर पहले भंगहा को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया ।भंगहा की टीम निर्धारित 20 ओवर मे 10 विकेट खोकर 115 रन बनाया। बाका की टीम 11 ओवर मे 92 रण पर आल आउट हो गया। इस प्रकार भंगहा ने बाका को 23 रण से पराजित कर दिया।

क्रिकेट टूर्नामेंट मे एम्पायर की भूमिका डब्लू यादव एवं सनी कुमार निभा रहे है । राष्ट्रगान के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजक त्रिलोकनाथ झा , राजेंद्र मंडल व्यास कुमार मंडल , पूर्व पंचायत समिति वरुण मंडल, पंकज कुमार यादव, तीर्थानंदझा, सुधीर कुमार यादव ,पप्पू यादव, महेश राय राजन महतो ,जयजयराम , बबलू पासवान, श्रद्धानंद झा , अविनाश मंडल ,रतन मंडल आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

कुर्सेला में 15 दिवसीय अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन। facebook

कुर्सेला में 15 दिवसीय अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन। youtube

 

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें