MNV News

Latest Breaking News

जमीनी विवाद में चली कई राउंड गोली सुर्खियों में रहनेवाले जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे ने चलाई गोली जदयू विधायक के गुर्गों ने किया कई लोगों को घायल

जमीनी विवाद में चली कई राउंड गोली

सुर्खियों में रहनेवाले जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे ने चलाई गोली

जदयू विधायक के गुर्गों ने किया कई लोगों को घायल

भागलपुर से विभूति सिंह की एक खास रिपोर्ट

एंकर- भागलपुर जिला अन्तर्गत औद्योगिक थाना क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी के पास जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई कर दी गई।इसी क्रम में 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमें रवि नामक युवक के सिर में गोली लगी है।

वहीं चार लोग घायल भी हुए हैं। जिनमें लाल बहादुर सिंह की पत्नी माधुरी प्रसाद,बेटा वीर बहादुर और बेटे का दोस्त रवि को गोली लगी है।

वहीं पीड़ित का कहना है कि वह अपने जमीन पर कुछ काम कराने गए थे। इसी क्रम में लगातार सुर्खियों में रहनेवाले गोपालपुर जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल और उनके अन्य सहयोगियों के द्वारा मारपीट की गई,और गोली भी चलाया गया। जिसमें एक को गोली लगी है।

वही गोली लगने से रवि गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जबरन विधायक के द्वारा जमीन पर कब्जा करने को लेकर घटना को अंजाम दिलवाया गया है। जिसमें उनका बेटा खुद मौके पर मौजूद होकर गोली चलाया है और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

बाइट- माधुरी प्रसाद,पीढीत
बाइट- स्थानीय ग्रामीण

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

जमीनी विवाद में चली कई राउंड गोली सुर्खियों में रहनेवाले जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे ने चलाई गोली जदयू विधायक के गुर्गों ने किया FACEBOOK

जमीनी विवाद में चली कई राउंड गोली सुर्खियों में रहनेवाले जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे ने चलाई गोली जदयू विधायक के गुर्गों ने किया  YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें