MNV News

Latest Breaking News

कुर्सेला में प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव का किया गया आयोजन।

कुर्सेला में प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव का किया गया आयोजन।

 

बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट — 2022 “तरंग ” कार्यक्रम के अंतर्गत कुरसेला प्रखंड के संपत राज कन्या उच्च विद्यालय कुर्सेला में प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

तरंग मेघा उत्सव में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय आनंद, पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार, सीएससी प्रभारी एवं विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक तथा सभी शारीरिक शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु चंद्रशेखर आजाद, कुमार गौरव ,ध्रुव नारायण, अरुण कुमार, मनोज कुमार हरिजन ,रंजन शर्मा ,पूजा कुमारी ,कविता कुमारी , शिखा कुमारी ,शैली सुमन ,अखिलेश कुमार यादव एवं लेखापाल संजय कुमार गौड़ एवं अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मुस्तैद रहे।

एक 100 मीटर दौड़ में अंदर 14 वर्ष में प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय सर्वोदय के तीनघरिया के गोविंद ने प्राप्त किया। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर के समीना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर की दौड़ में अंडर 14 वर्ष के छात्र प्रियांशु कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसुहार मजदिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

अंदर 17 वर्ष के आदित्य कुमार उत्क्रमित पूर्वी मुरादपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंदर 14 वर्ष के उत्क्रमित सर्वोदय तीनघरिया के आंचल कुमारी तथा अंदर 17 वर्ष के जूही कुमारी कुर्सेला के प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्रतिभागी को पुरस्कार वितरण किया गया।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

कुर्सेला में प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव का किया गया आयोजन। FACEBOOK

कुर्सेला में प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव का किया गया आयोजन। YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें