MNV News

Latest Breaking News

कुर्सेला में कटाव स्थल का निरीक्षण करने पहुंची जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव सचिव डीएम व एसडीएम

कुर्सेला में कटाव स्थल का निरीक्षण करने पहुंची जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव सचिव डीएम व एसडीएम

कुरसेला के खेरिया गंगा व कोसी घाट पर कटाव का निरीक्षण करने जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव , कटिहार डीएम, अभियंता ने निरीक्षण किया।

जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार अग्रवाल,डी एम उददयन मिश्रा तथा जल संसाधन विभाग अभियंता ने खेरिया घाट पर नजरी , नक्शा से कटाव के बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। जलसंसाधन विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कटाव को रोकने के लिए गाद का निष्पादन किस प्रकार किया जाय। यह हम लोगों ने नक्शा के माध्यम से विचार विमर्श किया। गाद के निष्पादन के बाद नदी का कटाव जो गांव की ओर हो रहा है

वह उस और चला जाएगा।कटाव को कैसे रोका जाय। हमलोग तथा हमारी इंजिनीयर की टीम स्थल पर पहुंचकर मैप को देखते हुए, स्थल का भी निरीक्षण किया। कटाव को कैसे रोका जाय। इस पर विचार – विमर्श किए। तथा किसानो का जमीन कटाव से कैसे बचाया जा सके ।

इस पर बारीकी से विचार-विमर्श किए। इसके बाद खेरिया घाट से कटिहार के लिए प्रस्थान कर गए।

निरीक्षण स्थल पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। कुरसेला चौक से लेकर खेरिया घाट तक जगह – जगह पर पुलिस शस्त्र बल मुस्तैद थी। वहीं दुसरी ओर ग्रामीणो का कहना है कि पदाधिकारी तथा कटाव निरीक्षण टीम ने खेरिया घाट से ही मैप से समझ कर बिना कटाव स्थल का निरीक्षण किए चल गए । किसानो का कहना हमलोग का जमीन कट रहा है। यदि कटाव नहीं रोका गया तो हमलोगो गांव भी कट सकता है।

इस अवसर पर एस डी एम शंकर शरण ओमी , बीडीओ अजय कुमार, सीओ दिवाकर कुमार , कुरसेला थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव, दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के मुखिया ललन राम , शंकर चौधरी , पिंटू यादव, संजय यादव, मुकेश यादव ,राजीव कुमार सिंह,बरूण यादव , अर्जुन सहनी , हरिमोहन चौधरी आदि दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

कुर्सेला में कटाव स्थल का निरीक्षण करने पहुंची जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव सचिव डीएम व एसडीएम facebook

कुर्सेला में कटाव स्थल का निरीक्षण करने पहुंची जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव सचिव डीएम व एसडीएम youtube

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें