MNV News

Latest Breaking News

उत्तरी मुरादपुर पंचायत बलथी महेशपुर गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

उत्तरी मुरादपुर पंचायत बलथी महेशपुर गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

कुरसेला प्रखंड अंतर्गत उत्तरी मुरादपुर पंचायत के कृषि कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक के कलाकारों के द्वारा गीत ,संगीत के माध्यम से किसानों को जैविक खाद अपनाने पर जोर दिया गया।

नाटक के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि रसायनिक खाद का उपभोग कम मात्रा में करे। रासायनिक खाद का उपयोग कम करने से जमीन की उर्वरा शक्ति बरकरार रहेगी ।कलाकारों द्वारा गीत के माध्यम से किसानों को बताया गया कि “जैविक खाद अपनाना है धरती को बचाना है “।

विषय पर किसानों को बताया गया। तथा मिट्टी जांच के बारे में बताया कि किसान अपने खेत का मिट्टी का जांच अवश्य करावें। जांच का महत्व बताते हुए नाटक में बताया गया कि मिट्टी के जांच के उपरांत पता चल पाएगा कि मिट्टी में किस तत्व की कमी है उसी तत्व को पूरा करने वाले खाद को ही डालें ।

धान के पुवाल को जलाने से खेत का कैसे उर्वरा शक्ति का क्षय होता हैं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया और यह भी बताया गया कि पुवाल का प्रबंधन कैसे करें।इस नुक्कड नाटक में कलाकार टीम लीडर बजरंगी कुमार साह , कलाकार गौतम कुमार, कुसुमलता देवी ,राधा कुमारी ,सावन ,राजकुमार, रंजीत ,सुनील शामिल थे। इस अवसर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ओम कुमार ,सहायक तकनीकी प्रबंधक मनीष कुमार, किसान सलाहकार मांगन कुमार यादव एवं सैकड़ों किसान उपस्थित

संवाददाता अनमोल कुमार

कुरसेला/कटिहार

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

उत्तरी मुरादपुर पंचायत बलथी महेशपुर गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन। facebook

उत्तरी मुरादपुर पंचायत बलथी महेशपुर गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन। youtube

 

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें