MNV News

Latest Breaking News

शनिवार 03 दिसंबर 2022 सहरसा रहुआ चौक भगवती स्थान के प्रांगण में एक दिवसीय सद्भावना यात्रा एवं संत सम्मेलन का भव्य आयोजन

शनिवार 03 दिसंबर 2022 सहरसा रहुआ चौक भगवती स्थान के प्रांगण में एक दिवसीय सद्भावना यात्रा एवं संत सम्मेलन का भव्य आयोजन

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत पदयात्रा के साथ की गई जिसका शुभारंभ गांव के पूर्व मुखिया श्री फूदन मिस्त्री ने हरी झंडी दिखाकर किया। तत्पश्चात महान मानवतावादी सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज कि प्रेरणा से उनके आत्मज्ञानी महात्मा श्री गिरासानंद जी, महात्मा श्री चिन्मयानंद जी, महात्मा श्री यशो बाई जी

एवं महात्मा श्री इला बाई जी ने अमृतमय सत्संग सुनाया जिसमें उन्होने समझाया कि आज का अधिकांश मानव आत्म ज्ञान के आभाव में ऊँच नीच, अमीर गरीब, जाती पाती, धर्म संप्रदाय के नाम पर लड़ मर रहा है, हर स्तर से दुखी हो रहा है, अशांत हो रहा है अतः मनुष्य को समय के आत्मज्ञानी महापुरुष की शरण में जाकर ज्ञान को जानना चाहिए और जीवन के लक्ष्य को जानकर अपना और अपने समाज का कल्याण करना चाहिए।

गांव के वर्तमान मुखिया पति श्री ददन महतों व पंचायत समिति श्रीमती नीतू देवी ने सभी संतो का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

मौके पर सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया और बेगूसराय के करीब 500 से अधिक भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के में मानव सेवा दल, यूथ विंग्स, शाखा कार्यकर्ता एवं समस्त ग्रामीणों का अतुलनीय सहयोग रहा।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

शनिवार 03 दिसंबर 2022 सहरसा रहुआ चौक भगवती स्थान के प्रांगण में एक दिवसीय सद्भावना यात्रा एवं संत सम्मेलन का भव्य आयोजन  facebook

शनिवार 03 दिसंबर 2022 सहरसा रहुआ चौक भगवती स्थान के प्रांगण में एक दिवसीय सद्भावना यात्रा एवं संत सम्मेलन का भव्य आयोजन youtube

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें