MNV News

Latest Breaking News

-कुर्सेला में अधिक्रमित भूमि पर चला बुलडोजर।

कुर्सेला में अधिक्रमित भूमि पर चला बुलडोजर।

राष्ट्रीय राजमार्ग 31, स्टेट हाईवे 77, स्टेशन जाने वाली रोड को कराया गया अतिक्रमण मुक्त।

अनमोल कुमार
कुर्सेला/ कटिहार,

शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार के निर्देशानुसार प्रशासनिक महकमा सड़क पर उतर कर अधिक्रमित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया गया।

अतिक्रमण मुक्त अभियान के पहले चरण में सर्विस रोड से सत्संग मंदिर ,एनएच 31 सड़क के किनारे से लेकर मजदिया रोड के हाट-बाजार के स्थाई व अस्थाई दुकानों को अतिक्रमण मुक्त किया गया। उसके बाद एसएच 77 सड़क वे दोनों किनारे अधिक्रमित किए गए भूमि को एसडीएम ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से खुद सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया। उसके बाद दुकानदारों द्वारा नहीं हटाए गए

दुकानों को जेसीबी से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी वीडीओ अजय कुमार, सीओ दिवाकर कुमार, थाना अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार यादव, राजस्व अधिकारी अंजली कुमारी, अंचल अमीन पायल कुमारी, अंचल निरीक्षक दिलीप पासवान ,राजस्व कर्मचारी दीपनारायण तांती सहित पुलिस बल के साथ शहीद चौक पहुंचे । सैकड़ों पुलिसकर्मी, जेसीबी, ट्रैक्टर, ट्राली , मानव बल को देखते ही, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एनएच-31 के दोनों सड़क किनारे अवैध रूप में रखी गुमटियों समेत अस्थाई व स्थाई निर्माण कार्य को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। अभियान में एन एच आई के इंजीनियर शेषनाथ यादव, शेखर झा अभियान में लगे रहे।

जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान की आम जनमानस में खूब सराहना हो रही है। शहरवासियों समेत आम राहगीरों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए नियमित रूप से ऐसे अभियान की जरूरत पर बल दिया।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

कुर्सेला में अधिक्रमित भूमि पर चला बुलडोजर। facebook

कुर्सेला में अधिक्रमित भूमि पर चला बुलडोजर। youtube

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें