MNV News

Latest Breaking News

बटोही द्वारा ‘वैदेही अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव’ के दूसरे दिन मंजूषा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से बटोही तथा वैदेही कला संग्रहालय, सहरसा द्वारा तीन दिवसीय (27- 29 नवंबर) वैदेही अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव के दूसरे दिन कलाग्राम में मंजूषा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में जिले के गीता पब्लिक स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्ण मिशन, बुद्धा पब्लिक स्कूल आदि स्कूल से एलकेजी से सातवीं कक्षा तक के लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे में जागृति कुमारी,वैभवी कुमारी,गुनीता,निधि,निशु,अनामिका,सोनाक्षी, कनिष्का, आयुषी, रिशु , सत्यम,प्रियांशु राज, सौम्या, रितिका, गौरव, सुरुचि, दिव्यम, हनी प्रिया, अनुपमा,हेमंत,स्नेहा, आर्यन, मिठी, आदर्श आनंद,विकास, मनी भूषण, अंश, हिमांशु, शिवांश, आनंद, कृष्णानंद, माधव ,अभी ठाकुर,आर्या, अंशु, भव्या, रिंकू आदि शामिल हुए। सभी प्रतियोगी बच्चों को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी कला विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर.डॉ. ओम प्रकाश भारती के हाथों सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। सर्टिफिकेट वितरण के उपरांत प्रोफेसर भारती ने बताया कि वैदेही कला संग्रहालय रामायण कला पर आधारित देश का पहला अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय है, और बच्चों को इस संग्रहालय से मिथिला की कला परंपराओं के साथ साथ विदेशों में राम कथा पर आधारित कलारूपों को जानने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर बटोही के सचिव महेंद्र कुमार साथ ही नरेश यादव, हेमंत राभा, श्याम कुमार, नीतीश प्रियदर्शी आदि मौजूद थे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

:बटोही द्वारा ‘वैदेही अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव’ के दूसरे दिन मंजूषा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। FACEBOOK

बटोही द्वारा ‘वैदेही अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव’ के दूसरे दिन मंजूषा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। YOUTUBE

 

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें