MNV News

Latest Breaking News

गोवराही दियरा में मिशन इंद्रधनुष के तहत 121 बच्चे और 32 गर्भवती महिलाओं का किया गया टीकाकरण।

मिशन इंद्रधनुष अभियान अंतर्गत शनिवार को गंगा नदी पार गोबराही दियारा में 8 गांवों में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि जटिल बीमारी से बचाने में टीके का क्या महत्व है इसकी जानकारी देते हुए। सभी ग्रामवासी को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में 0 से 2 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया शाम 5:00 बजे तक चले कैंप में 121 बच्चे व 32 गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया गया।

गोवराही दियारा के आठ गांव के घाट टोला ,बिन टोला, कापुरी टोला, नेपाल मरर टोला, दुर्गा स्थान टोला, जोनिया टोला, फारी टोला ,मंडल टोला में जा -जा कर ए एन एम ,आशा दीदीयों द्वारा बच्चे का मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत टीकाकरण किया गया।

मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित टीकाकरण महाअभियान में 0 से 2 वर्ष के बच्चों को बीसीजी, ओपीभी, रोटा वैक्सीन, विटामिन ए इत्यादि के टीके लगाए गए। साथ ही कोविड-19 का टीकाकरण भी भरपूर मात्रा में किया गया ।

वैसे लोग जिन्होंने कोविड-19 का टीका, बूस्टर डोज नहीं लगवाए थे। वैसे लोगों को कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी टोले – टोले जाकर कोविड-19 का टीका दिया गया। इस अभियान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरलाल, प्रबंधक मुकेश कुमार, राजीव कुमार ,सभी एन एम , आशा, तथा स्वास्थ्य कर्मी की सराहनीय भूमिका रही।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

गोवराही दियरा में मिशन इंद्रधनुष के तहत 121 बच्चे और 32 गर्भवती महिलाओं का किया गया टीकाकरण। FACEBOOK

 

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें