MNV News

Latest Breaking News

बच्चा मरने की शिकायत पर हुई जांच –

बच्चा मरने की शिकायत पर हुई जांच –

मधेपुरा मुरलीगंज

छापेमारी से मुरलीगंज शहर मे अफरा तफरी का माहौल –

जिले के मुरलीगंज शहर मे बीती रात एक निजि क्लिनिक मे नवजात की मौत का मामला प्रकाश मे आते ही गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न निजि क्लिनिको का जांच किया। जांचोप्रांत अवैध तरीके से संचालित दो निजि क्लिनिको को सील करने की कार्रवाई की गयी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के पहुंचे ही दोनो क्लिनिको से संचालक व कर्मी फरार हो गये। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व मे निजि क्लिनिको का जांच अभियान किया गया।

बता दे कि नपं कार्यालय से दक्षिण करीब तीन सौ मीटर दूरी पर संचालित एक निजि क्लिनिक मे बीते बुधवार की शाम ईलाज के दौरान दो माह के नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनो के द्वारा हो हल्ला किया गया था। और स्वास्थ्य को इसकी शिकायत की गयी थी।

परिजनो के शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व मे डाक्टर लालबहादुर व बीएचएम शहाबुद्दीन की टीम ने विभिन्न निजि क्लिनिको का जांच किया। जांचोप्रांत आवश्यक कागजात व लाइसेंस नही पाये जाने पर अपना होसपिटल व वैष्णवी होसपिटल को शील कर दिया गया। वही आवश्यक कागजातो के साथ संचालको को कार्यालय बुलाया गया है।

वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को एक बच्चे के मरने की सूचना मिली थी। जिसपर जांच करने निजी अस्पताल पहुंचा तो कर्मीयो से कागजात कि मांग किया। साथ ही संचालक को नोटिश कर कागजात दिखाने को कहा गया है। इतना ही नही निजि रजिस्टर्ड अस्ताल की सूची मे इन निजि क्लिनिको का नाम नही था।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

बच्चा मरने की शिकायत पर हुई जांच – youtube

बच्चा मरने की शिकायत पर हुई जांच – facebook

 

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें