MNV News

Latest Breaking News

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा भागलपुर का दियारा इलाका

भागलपुर जिला अन्तर्गत खरीक थाना क्षेत्र में कोसी नदी का दियारा इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।यहां दो पक्षों में दर्जनों चक्र गोलियां चलीं।जिसमें गोली लगने से मुखिया पति राजेश मंडल घायल हो गए।

घायल को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात 8:30 बजे दियारा इलाके में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई।गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के इलाके के लोग दहशत में आ गए।गोली दो गुटों के बीच में चली, लेकिन किस कारण से गोलियां चली हैं यह अभी पता नहीं चल पाया है।इस घटना में लत्तीपुर दक्षिण पंचायत बिहपुर के मुखिया पति राजेश मंडल पिता निरंजन मंडल पूर्व मुखिया के पैर में गोली लगी। जिससे वो घायल होकर वहीं गिर पड़े। इस दौरान राजेश मंडल के प्राइवेट अंगरक्षक ने भी बचाव पक्ष में कई चक्र गोलियां चलाई।अंगरक्षक के गोली चलाने के बाद दूसरे पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा भागलपुर का दियारा इलाका facebook

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा भागलपुर का दियारा इलाका youtube

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें