MNV News

Latest Breaking News

मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म बदल कर लिया हिंदू लड़के से शादी

पीरपैंती काली मंदिर में शादी किए दोनो प्रेमी युगल

जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है लड़की

संवाददाता विभूति सिंह,भागलपुर

 

एंकर- झारखंड गोड्डा में एक प्रेमी जोड़े के प्यार के आगे धर्म के सारे दीवार टूट गए और एक मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म बदल कर सनातन धर्म अपनाते हुए एक हिंदू लड़के से शादी कर ली।जिस से वो 1 साल से प्यार के बंधन में बंधी हुई थी और अब यह प्यार की बंधन को शादी की बंधन में तब्दील कर लिया यह खबर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ी बात यह है की एक मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म बदल कर सनातन धर्म को स्वीकार किया उसके बाद हिंदू लड़के से शादी कर ली।
यह खबर सामने आई है गोड्डा जिला के मेहरमा क्षेत्र से जहाँ राम कुमार नामक लड़के को मुस्कान खातून नाम की लड़की को लेकर 17 अक्टूबर को घर से फरार हो गए थे।फिर लड़की ने अपनी शादी कोर्ट से करने के लिए गोड्डा कोर्ट पहुंच कर वकील से मिली और इसकी खबर लड़की के परिवार को मिल गया और फिर लड़की के परिवार वालो ने कोर्ट परिसर के अंदर ही लड़की के साथ मारपीट करने लगे मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और साथ लड़की को पुलिस सुरक्षा दी गई लड़की ने कोर्ट में अपनी बयान देते हुए कहा कि मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हु और मैं इस शादी से खुश हु साथ ही लड़की ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की वही कोर्ट में बयान देने के बाद लड़की पुलिस प्रशासन के तरफ से सुरक्षा प्रदान किया गया और लड़की को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया।

 

फिर लड़की ने अपने प्रेमी के साथ भागलपुर जिले के पीरपैंती मीनाक्षी मंदिर में सनातन धर्म को अपनाते हुए हिंदू लड़का से शादी कर लिए।
वहीं लड़की ने बताई की हमारे मामा और मौसा मुझे धमका रहे है और मुझे जान से मरने की धमकी भी दे रहे हैं।
वहीं लड़का का कहना है की हमलोग इस शादी से बहुत खुश है
लड़का ने मीडिया कर्मी से बात करते हुए कहा है की हमारे परिवार वाले भी इस शादी को स्वीकार रहे हैं
लेकिन लड़की के परिवार वालो के तरफ्वे मेरे परिवार वालो को लगातार धमकाया जा रहा है।

 

इस शादी के दौरान विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ओम पर हिंदी संघटन के कार्यकर्ता भी मौजूद थे

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म बदल कर लिया हिंदू लड़के से शादी FACEBOOK

मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म बदल कर लिया हिंदू लड़के से शादी YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें