MNV News

Latest Breaking News

शराब की होम डिलीवरी करने वाले युवक को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो देसी कट्टा चार जिंदा कारतूस और शराब की बोतल के साथ किया गिरफ्तार

भागलपुर नवगछिया पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले युवक को कदवा थाना क्षेत्र के बालू घाट सड़क पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा। जांच के दौरान युवक के मोटरसाइकिल की डिक्की से एक विदेशी शराब की बोतल बरामद हुई।

वही पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक आलोक कुमार ने घर में और शराब होने की बात की जहां से पुलिस ने चार बोतल विदेशी शराब बरामद किया। वही दो देसी कट्टा, चार गोली, विंडोलिया और मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक पकड़ा बासा से ठाकुर जी कचहरी टोला शराब की डिलीवरी करने जा रहा है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने चेकिंग लगाया और शराब की होम डिलीवरी करने वाला युवक पकड़ा गया। वही उसके घर से हथियार भी बरामद किए गए। वहीं दूसरी घटना में इस्माइलपुर पुलिस ने बेदी राय टोला निवासी विद्यानंद राय के घर पर पश्चिम भीट्टा निवासी राहुल कुमार रंगदारी मांगने के दौरान गोली चला दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है।

बाइट- सुशांत कुमार सरोज, एसपी नवगछिया

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें