MNV News

Latest Breaking News

आगामी 6 दिसंबर को होने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को लेकर एक बैठक की गई आयोजित।

कुरसेला नगर पंचायत के एनएच 31 बस स्टैंड के समीप अंबेडकर पार्क में रविवार को आगामी 6 दिसंबर को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथी मनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अंबेडकर पार्क के

ध्यक्ष बिनोद पासवान ने किया । बैठक में कुरसेला नगर पंचायत के कई जनप्रतिनिधि , स्थानीय ग्रामीण व प्रबुद्धजन शामिल हुए। इस दौरान अंबेडकर पार्क में चबूतरा, झण्डोतोलन स्तंभ व सौंदर्यीकरण को लेकर निर्माण समिति व आयोजन कमिटि का गठन किया गया । जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद हलीम जांबाज , सचिव पद के लिए मिलन कुमार मंडल तथा कोषाध्यक्ष पद पर नागो राम को चुना गया ।

वही आगामी 6 दिसंबर को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथी पर गरीब ,निसहाय के बीच कंबल वितरण करने तथा भंडारा करने इत्यादि प्रस्ताव को रखा गया । इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति दीपक सिंह, मनोज जसवाल उर्फ बेबी , विरेन्द्र राय , महेश राम, अनिल मंडल, सुजीत कुमार सहनी , छट्ठु मंडल , उपेंद्र मंडल, हरि राम , प्रमोद राम , होरिल पासवान, मनोज यादव, उमेश राम , बंटी राम सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

आगामी 6 दिसंबर को होने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को लेकर एक बैठक की गई आयोजित। facebook

 

आगामी 6 दिसंबर को होने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को लेकर एक बैठक की गई आयोजित। youtube

 

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें