MNV News

Latest Breaking News

तीनटंगा जहाज घाट पर धड़ल्ले से चल रहा है सफेद बालू का अवैध खनन, स्थानीय प्रशासन बनी मुकदर्शक

ग्रामीणों का कहना बालू को चिमनी भट्टा पर ले जाकर बेचा जाता है, खुले में बालू ले जाने से उसके धूलकन से सांस रोगों में भी हो रही है वृद्धि

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल, सफेद बालू के खनन तिनटंगा गांव में कटाव का खतरा

संवाददाता विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर,गंगा किनारे सफेद बालू के खनन का खेल जोरों पर चल रहा है। तीनटंगा में दियारा में जहाज घाट के समीप माफिया धड़ल्ले से अवैध रूप से बालू का खनन कर रहे हैं। इससे घाट किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। और इससे कटाव का खतरा उत्पन्न हो गया है। आश्चर्य यह कि हर दिन गोपालपुर थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर अवैध बालू लदे करीब 100 से अधिक ट्रैक्टर गुजरते हैं। लेकिन पुलिस माफियाओं पर कार्रवाई की बात तो दूर, ट्रैक्टर चालकों से यह भी नहीं पूछती की किसके आदेश पर कहां से बालू ले जाया जा रहा है। इससे एक ओर जहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

लोगों का आरोप- पुलिस और अफसरों की मिलीभगत से हो रहा अवैध उत्खनन, ईट भट्ठा में कर रही है सफेद बालू की पूर्ति

इलाके के ग्रामीणों में रोष है। लोगों का आरोप है कि बिना पुलिस या प्रशासन की मिलीभगत से यह कार्य संभव नहीं है। ईट भट्ठा में माफिया सफेद बालू बेचकर काला धन जमा करने में लगे हुए हैं। गंगा घाट से हर माह लाखों रुपए की अवैध बालू का खनन किया जा रहा है। जिसमें किसान से लेकर भू माफिया का कमीशन सेट है। गंगा से महज कुछ ही दूरी पर बालू माफिया लगातार खनन कर रहे हैं।

कटाव रोकने को हर साल खर्च होते हैं करोड़ों

इस्माइलपुर से तीनटंगा तक हर साल गंगा के कटाव से बचाव के लिए सरकार करोड़ों रुपए खर्च करती है। मगर माफिया लगातार बालू का खनन कर गंगा को आने का न्योता दे रहे हैं। जल संसाधन विभाग की मानें तो गंगा से करीब 500 मीटर की दूरी पर खनन किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए टैंडर निकला जाता है और संबंधित ठेकेदार को लाइसेंस निर्गत किया जाता है। तीनटंगा और सैदपुर गांव के सड़क से सटे लोगों का कहना है कि खुलेआम ट्रैक्टर पर बालू ढोया जा रहा है।

बालू माफिया पर होगी कार्रवाई

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा की सफेद बालू के अवैध खनन की जानकारी नहीं है। खनन विभाग और एसडीपीओ को इसकी जांच कर करवाई के आदेश दिया गया है। बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब हो की यह सफेद बालू का खनन ही नही कई अपराधिक घटनाएं,लूट, हत्या ऐसे थाना क्षेत्र में हो रहा है जिस थाने के प्रभारी को हाल के कुछ माह पूर्व ही नवगछिया पुलिस अधिक्षक सुशांत कुमार सरोज के द्वारा कार्यकुशलता को लेकर पुरुस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया था।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें