MNV News

Latest Breaking News

युवक पर एसिड अटेक जमीनी विवाद में किया गया हमला।

युवक पर एसिड अटेक जमीनी विवाद में किया गया हमला।
एंकर:-सुपौल जिले के पिपरा थाना इलाके के रतौली गांव में एक 27 वर्षीय युवक पर जमीन विवाद को लेकर गांव के ही राजकुमार साह समेत अन्य लोगों ने एसिड अटैक कर घायल कर देने का मामला सामने आया है

हालांकि पिपरा थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है रतौली गांव के वार्ड नंबर 8 के रहने वाले शशि भूषण सिंह के बेटे सुमित कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह पर जमीन विवाद को लेकर राजकुमार साह ने मंगलवार के सुबह एसिड फेंक डाला।

जिससे सुमित जख़्मी हो गया, जख्मी को परिजनों के द्वारा सुपौल सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है जहां वह इलाजरत है। हालांकि सुपौल सदर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी कुमार इंद्रप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद एसिड अटैक करने का मामला सामने आया है जिसमें एसिड अटैक करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बाइट—–डॉ अजय झा चिकित्सक सदर अस्पताल सुपौल

रिपोर्ट :- चंदन भारती सुपौल बिहार।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

युवक पर एसिड अटेक जमीनी विवाद में किया गया हमला। youtube

युवक पर एसिड अटेक जमीनी विवाद में किया गया हमला।          facebook

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें