MNV News

Latest Breaking News

नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या

नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या

– भागलपुर,दहेज के लिए फिर एक मासूम नवविवाहित की गई जान,दहेज के लोभी राक्षसों ने एक महिला की जान ले ली , महिला के गले मे हाँथ के पंजे और रस्सी के दाग है, ताज़ा मामला 13 नवंबर सोमबार के देर रात की है, यह भागलपुर जिला कहलगांव थाना क्षेत्र के बाजू टोला की है जहाँ एक नवविवाहित की गला दबाकर हत्या कर दी गई है,

वही लड़की की पहचान रीना कुमारी के रूप में हुई है जिसका मईके सबौर थाना क्षेत्र के बड़ी सर्धो में है , मृतक लड़की रीना की मां रमुनि देवी का साफ तौर पर कहना है की लड़का पक्ष के चार लोगोंने मिलकर मेरी बेटी को गला दबाकर मार डाला, हत्या का आरोप ससुराल वालों पर है, लड़की की मां ने बताया कि शादी के बाद हमेशा दहेज के लिए लड़का वाले प्रताड़ित किया करते थे,नहीं देने पर मेरी बेटी को जानवर से भी बत्तर जिंदगी बना रखा था,

हमेशा रुपया पैसे की मांग करने से मेरी बेटी काफी परेसान भी रहती थी, रीना की मां ने मृतिका के पति सुमित कुमार तांती, ससुर शेखर तंति, सास रेनू देवी एवं देवर आशीष कुमार पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है! रीना की माँ ने कहा शादी के समय तीन लाख रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल दहेज के रूप में दिया गया था शादी करने के बाद ससुराल बाले पच्चास हजार रुपये की फिर मांग किया गया जिसे किसी तरह दे दिया गया, अब यह आदत मे बन गया था, वह लोग लगातार दो लाख रुपये की मांग करता शुरू कर दिया, आखिर कोई भी गरीब आदमी कहां से इतना पैसा देता!वहीं मृतिका की माँ ने कहा पैसे नही देने के चलते ससुराल वाले हमेशा मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे और अंततः उन्होंने गला दबाकर हत्या कर दी, सूचना मिलते ही कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह एवं कहलगांव थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया वहीं मृतक के मायके के तरफ से थाना में आवेदन दे दिया गया है एसडीपीओ ने कहा जाँच की जा रही है,जांच उपरांत गुनाहगार पर कार्रवाई की जाएगी जो भी दोषी होंगे उसे छोड़ा नहीं जाएगा।वहीं घटना के बाद ससुराल वाले अपने घर से गायब हैं।

मृतक के भाई ने कहा हमलोगों को रात के दो बजे फोन आया की आपकी बहन चौकी पर से नीचे गिर गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई, हमलोग जब सुबह पहुँचे तो देखे की गला दवा कर मारा गया है, मृतक रीना के मायके के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

बाईट:- यश कुमार,मृतक का भाई

रिपोर्ट-विभूति सिंह,भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या facebook

नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या yotube

 

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें