MNV News

Latest Breaking News

पतरघट में कई स्कूल का अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण मिला कई अनियमितता

सहरसा जिला के पतरघट में बुधवार को डीएम के निर्देश पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने नव सृजित विद्यालय मिल्लत नगर पतरघट सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया।

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजमल खुर्शीद जब पतरघट के नव सृजित विद्यालय मिल्लत नगर अचानक पहुंचे तो विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं दिखे। जिसके बाद स्थिति देख वे प्रधानाध्यापक पर भड़क गए।

इस दौरान प्रधानाध्यापक शाइस्ता परवीर से पूछताछ करने लगे। जहां विद्यालय में एक शिक्षिका श्वेता कुमारी अनुपस्थित पाई गई।जहां प्रधानाध्यापक से पूछा तो बताई की प्रधानाध्यापक को लिखित आवेदन देकर 12 बजे से 15 बजे तक की वे छुट्टी लेकर गई। साथ ही सभी पंजियों का गहन अवलोकन किया।

इस दौरान एमडीएम की जानकारी रसोईया से ली। तो रसोईया ने बताया की 150 छात्र-छात्रों का मध्याह्न बना। लेकिन जब बच्चों की उपस्थिति देखी तो एक भी छात्र-छात्रा विद्यालय में नजर नहीं आया।

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने का की जांच की रिपोर्ट उनके द्वारा जिला पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। उनके आदेशानुसार कारवाई की जाएगी। सवाल खड़ा होना तो लाजमी है समय रहते हुए विद्यार्थी नहीं रहना और मध्यान भोजन बन जाना कहीं ना कहीं स्थानीय अधिकारी के ऊपर सवाल खड़ा हो रहा है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

पतरघट में कई स्कूल का अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण मिला कई अनियमितता YOUTUBE

पतरघट में कई स्कूल का अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण मिला कई अनियमितता FACEBOOK

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें