MNV News

Latest Breaking News

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर रविवार की देर रात समेली शिव मंदिर चौक के समीप तेज रफ्तार की एक ट्रेक्टर टेलर असंतुलित होकर पलट गई।

कुरसेला/कटिहार

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर रविवार की देर रात समेली शिव मंदिर चौक के समीप तेज रफ्तार की एक ट्रेक्टर टेलर असंतुलित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौत मौके पर हो गई। जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार चार मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क पर समेली शिव मंदिर चौक के समीप एक ट्रेक्टर टेलर पर सवार पांच मजदूर हसनगंज कटिहार से भागलपुर जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुवा गांव जा रहे थे कि समेली शिव मंदिर चौक के ब्रेकर के समीप तेज रफ्तार होने के कारण असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई ।जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार पांचो मजदूर ट्रॉली के अंदर दब गया ।

चौक पर मोजूद लोगों ने ट्रॉली के अंदर से पांचो मजदूर को बाहर निकाला । ट्रैक्टर ट्रॉली में दबने से मनोज यादव 55 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि विजय पासवान 60 वर्ष, प्रकाश सिंह 66 वर्ष, बौकू आलम 35 वर्ष, मजलूम आलम 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।

चारों घायलों को समेली स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया । जहां डाक्टर ने सभी का प्राथमिक इलाज किया तथा चारों का नाजुक स्थिति बताते हुए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। कुरसेला पुलिस ने शव को थाना लाया। सघवा से पहूचे स्वजन ने मृतक की पहचान की। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतू कटिहार भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर टेलर को जब्त कर थाना लाया। चालक मौके से फरार हो गया।

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक की मौत 4 घायल।

घटना शिव मंदिर समेली चौक की है

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें