MNV News

Latest Breaking News

फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच बिहारीगंज कोठी टोला बनाम तिनकोनमा के बीच खेला गया काफी संघर्ष करने के बाद।

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

फुटबॉल टूर्नामेंट में 0-1 बिहारीगंज टीम बनी विजेता।

बेलों पंचायत में 44 वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ आयोजित।https://youtu.be/QmNx4Mk0y8c

बेलों पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मैदान पर कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर आयोजित 44 वां फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। रविवार को फाइनल मैच बिहारीगंज कोठी टोला और मां काली स्पोटिंग कल्ब तिनकोनमा टीम के बीच खेला गया। दोनो टीमो के बीच हुई संघर्षपूर्ण मुकाबले में बिहारीगंज टीम के खिलाड़ियो ने एक गोल कर 0-1 से विजेता ट्राॅफी पर कब्जा जमाए। वही मां काली स्पोटिंग कल्ब तिनकोनमा टीम के खिलाड़ियो ने एक भी गोल करने में असमर्थ रहे। आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में निर्णायक अरविंद खिलाड़ी और सहायक निर्णायक संतोष कुमार द्वय रहे। कमेंट्री मुकेश कुमार ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम बिहारीगंज को मुखिया दयानंद यादव, नवटोल मुखिया मदन यादव, पोखराम मुखिया गजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप ट्राॅफी प्रदान किया। विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता को 71 सौ नकद राशि मेला अध्यक्ष अमित आनंद ने प्रदान किया। उपविजेता टीम तिनकोनमा को जिप सदस्य कपिलदेव पासवान, राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से ट्राॅफी प्रदान किया। इस दौरान आगत अतिथियो को सम्मानित किया गया। मुखिया दयानंद कुमार यादव ने बताया कि विगत 44 वर्षो से बेलो पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 44 वां वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मैच हुआ। मौके पर कार्तिक पूर्णिमा मेला अध्यक्ष अमित आनंद, सरपंच छोटे पंचायत समिति सदस्य चंद्रकांत राम, जी सरदार उर्फ सिट्टू, राजकुमार यादव, रामेश्वर यादव, जानेश्वर यादव, उपेंद्र मंडल, विजेंद्र यादव, नरसिंह यादव, नरेंद्र कुमार, विष्णुदेव ठाकुर, विन्देश्वरी यादव, नीरज कुमार, नितेश कुमार सहित दर्जनो खेलप्रेमी मौजूद थे।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें